Moto G7 Plus की तस्वीरें लीक, वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और दो रियर कैमरे की मिली झलक

Moto G7 सीरीज़ के स्मार्टफोन अगले साल लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन इससे संबंधित जानकारियां आनी शुरू हो गई हैं। Moto G7 लाइनअप के चार वेरिएंट होंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 नवंबर 2018 16:31 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में Moto G7 का रेंडर भी लीक हुआ था
  • Moto G7 Plus में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है
  • अगले साल लॉन्च होगा मोटो जी7 सीरीज़
Moto G7 सीरीज़ के स्मार्टफोन अगले साल लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन इससे संबंधित जानकारियां आनी शुरू हो गई हैं। Moto G7 लाइनअप के चार वेरिएंट होंगे। अब कथित Moto G7 Plus के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) इंटरनेट पर सार्वजनिक हुए हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि Moto G7 Plus में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर मोटोरोला के लोगो को भी जगह मिली है। गौर करने वाली बात है कि बीते हफ्ते ही मोटो जी7 के भी रेंडर्स लीक हुए थे। दोनों ही फोन का डिजाइन एक जैसा ही प्रतीत होता है।

Mr. Gizmo वेबसाइट पर नए डिज़ाइन वाले मोटो जी7 प्लस की तस्वीरें सार्वजनिक की गई हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और निचले हिस्से पर चिन के साथ आता है जिसमें मोटोरोला का लोगो भी मौज़ूद है। पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह एक गोलाकर रिंग में मौज़ूद है। इसके अलावा 'M' लोगो भी इसी सर्कुलर रिंग में कैमरे के नीचे मौज़ूद है। फ्रंट पैनल पर कोई फिज़िकल बटन नज़र नहीं आ रहा है। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।
Advertisement

हाल ही में Moto G7 का रेंडर भी लीक हुआ था। इसका भी डिज़ाइन Moto G7 Plus वाला ही है। पता चला था कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6.4 इंच डिस्प्ले फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस होगा। यह स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। इसके अलावा हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का सेंसर हैंडसेट का हिस्सा होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच बैटरी हो सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Moto G7 में 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। उम्मीद है कि यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई सॉफ्टवेयर के साथ आएगा।

लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि Moto G7 Plus के भी ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन मोटो जी7 वाले ही होंगे, लेकिन यह स्नैपड्रैगन 670 या स्नैपड्रैगन 710  प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। इस स्मार्टफोन को अगले साल मोटो जी7 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.