Moto G7 और Motorola One भारत में हुए लॉन्च, जानें दाम

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने भारत में Moto G7 और Motorola One स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 26 मार्च 2019 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One में है स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर
  • Moto G7, Motorola One आज से होंगे उपलब्ध
  • मोटो जी7, मोटोरोला वन के साथ मिलेगा Jio कैशबैक ऑफर

Moto G7 Price in India की कीमत 16,999 रुपये और Motorola One Price की भारत में कीमत 13,999 रुपये

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने आज भारत में मोटो जी 7 (Moto G7) और मोटोरोला वन (Motorola One) स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Moto G7 और Motorola One दोनों ही स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4 जीबी रैम के साथ आते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही हैंडसेट में अलग-अलग प्रोसेसर हैं, इसके अलावा दोनों के डिजाइन में भी आपको अंतर देखने को मिलेगा। आइए अब आपको मोटो जी 7 (Moto G7) और मोटोरोला वन (Motorola One) स्मार्टफोन की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Moto G7 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 6.24 इंच का डिस्प्ले है। वहीं, दूसरी तरफ Motorola One स्मार्टफोन 5.9 इंच के डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 625 चिपसेच से लैस है।
Advertisement
 

Moto G7, Motorola One की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारतीय बाजार में मोटो जी7 की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, दूसरी तरफ Motorola One की भारत में कीमत 13,999 रुपये है। दोनों ही हैंडसेट क्लियर व्हाइट और सेरामिक ब्लैक रंग में मिलेंगे। मोटोरोला ब्रांड के दोनों ही हैंडसेट आज से मोटो हब स्टोर, ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
 
लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Moto G7 और Motorola One के साथ 2,200 रुपये का जियो (Jio) कैशबैक ऑफर मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि 198 रुपये और 299 रुपये के रीचार्ज पर ऑफर का लाभ मिलेगा।
Advertisement
 

Moto G7 स्पेसिफिकेशन

मोटो जी7 में 6.24 इंच का फुल-एचडी+ (2270x1080 पिक्सल) मैक्स विज़न डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल हुआ है। Moto G7 स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। मोटो जी7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर चलता है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Moto G7 में दो रियर कैमरे हैं, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। Moto G7 में 64 जीबी की स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Advertisement
 

Motorola One स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन में 5.9 इंच का फुल-एचडी+ (720x1520 पिक्सल) मैक्स विज़न डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और 2.5डी गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। Motorola One स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू है और 4 जीबी रैम है। मोटोरोला वन स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Motorola One में दो रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.0 और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। Motorola One में 64 जीबी की स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 (Android One)

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.