Moto G7 की तस्वीरें लीक, वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच की मिली झलक

Motorola की आगामी Moto G7 सीरीज से संबंधित कई लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। हाल ही में Moto G7 की दो तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 2 जनवरी 2019 10:15 IST
ख़ास बातें
  • Moto G7 में मिली वॉटरड्रॉप डिस्प्ले की झलक
  • दो रियर कैमरे और बैक पैनल पर हो सकता है फिंगरप्रिंट सेंसर
  • 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक के साथ आ सकता है मोटो जी7

Moto G7 की तस्वीरें लीक, वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच की मिली झलक

Photo Credit: SlashLeaks

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola की आगामी Moto G7 सीरीज से संबंधित कई लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। हाल ही में Moto G7 का रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) ऑनलाइन लीक हो गया है। लीक हुई तस्वीर में स्मार्टफोन एक ट्रांसपेरेंट कवर में नजर आ रहा है। तस्वीर में मोटो जी7 की सभी साइड को दिखाया गया है। Moto G7 के फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच तो वहीं बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिखाई दे रहे हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा।  

फोन के दाहिनी तरफ पावर और वॉल्यूम बटन है तो वहीं निचले हिस्से में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल है। केस रेंडर को SlashLeaks पर पब्लिश किया गया है। पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे एलईडी फ्लैश को जगह मिली है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola कंपनी मोटो जी7 सीरीज के अंतर्गत Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Play और Moto G7 Power स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि कंपनी इस साल फरवरी में Moto G7 सीरीज को उतार सकती है।
Advertisement
 

Photo Credit: SlashLeaks

पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि Moto G7 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। इसके दो वेरिएंट होंगे-  3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज।  मोटो जी7 प्लस में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी/ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

कुछ समय पहले लीक हुए प्रेस रेंडर (ग्रफिक्स से बनी तस्वीर) में मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले तो वहीं मोटो जी7 पावर और मोटो जी7 प्ले में सामान्य नॉच डिजाइन की झलक मिली थी। मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस की तुलना में Moto G7 Play और मोटो जी7 पावर में जान फूंकने के लिए बड़ी बैटरी हो सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G7, Motorola, Moto G7 Plus, Moto G7 Play, Moto G7 Power, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.