Moto G6 Plus के स्पेसिफिकेशन लीक, 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से होगा लैस

Moto G6, Moto G6 Play और Moto G6 Plus स्मार्टफोन इसी सप्ताह दस्तक दे सकते हैं। 19 अप्रैल को ब्राज़ील में आयोजित होने जा रहे इवेंट में फोन से पर्दा उठेगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2018 10:38 IST
ख़ास बातें
  • Moto G6, Moto G6 Play और Moto G6 Plus जल्द देंगे दस्तक
  • Moto G6 Plus को बेंचमार्क साइट पर देखा गया
  • स्टोरेज और प्रोसेसर जैसी जानकारियां हुईं लीक

मोटो जी6 प्लस

Moto G6, Moto G6 Play और Moto G6 Plus स्मार्टफोन इसी सप्ताह दस्तक दे सकते हैं। 19 अप्रैल को ब्राज़ील में आयोजित होने जा रहे इवेंट में फोन से पर्दा उठेगा। हैंडसेट की जानकारियां लंबे वक्त से लीक हो रही हैं। अब Moto G6 Plus को बेंचमार्क साइट पर देखा गया है, जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन का अंदाज़ा लगा है। बता दें कि फोन से जुड़ी कुछ जानकारियां पहले भी लीक हुई थीं। हालिया रिपोर्ट में कुछ अन्य जानकारियों के बारे में पता चला है। इसमें स्टोरेज और प्रोसेसर के बारे में अपडेट मिला है।

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G6 Plus में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। जुगलबंदी के लिए दिए जाएंगे 4 जीबी रैम। इसके अलावा स्पेसिफिकेशन के बारे में भी यहां पता चला है। Moto G6 Plus के स्पेसिफिकेशन पहले भी लीक हो चुके हैं। कहा गया है कि Moto G6 Plus में 5.93 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर काम करेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगा और फोन को पावर देने के लिए मौज़ूद होगी 3200 एमएएच की बैटरी। हालांकि, पिछली लीक हुई जानकारी में कहा गया था कि हैंडसेट का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी दिया जाएगा।
 

इसके अलावा Moto G6 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की चर्चा है। इसमें एक 12 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल दिया जाएगा। साथ ही फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। Moto G6 Plus के बारे में कई जानकारियां लीक हुई हैं, जिससे फोन के डिज़ाइन के बारे में पता चला है। ध्यान देने वाली बात है कि इस फोन के बाकी 3 फोन से अलग होने की चर्चा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  3. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  4. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  6. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  8. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  9. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
  10. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.