Moto G5S Plus अमेज़न इंडिया पर मिल रहा है 2,000 रुपये सस्ते में, और भी हैं ऑफर

लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने इसी साल अगस्त में अपनी जी5 सीरीज़ का नया डिवाइस मोटो जी5एस प्लस लॉन्च किया था। मोटो जी5एस प्लस की अहम ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर कैमरे। फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2017 15:41 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी5एस प्लस में दो रियर कैमरे हैं
  • मोटो जी5एस प्लस भारत में अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव है
  • छूट के साथ फोन 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है
लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने इसी साल अगस्त में अपनी जी5 सीरीज़ का नया डिवाइस मोटो जी5एस प्लस लॉन्च किया था। मोटो जी5एस प्लस की अहम ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर कैमरे। फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। और ये फोन मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन से लैस है। मोटो जी5एस प्लस को कंपनी ने 15,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया था लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत फोन को 1,000 रुपये की कटौती के साथ 13,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। अगर आप मोटो जी5एस प्लस को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलने वाला मोटो का यह डिवाइस अब छूट के साथ खरीदा जा सकता है।


अमेज़न इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर मोटो जी5एस प्लस को 2,000 रुपये कम कीमत के साथ उपलब्ध कराया है। इस छूट के साथ फोन 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी, 12,001 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। अमेज़न इंडिया से फोन खरीदने पर जियो यूज़र को 50 जीबी का अतिरिक्त ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा, किंडल ऐप डाउनलोड और साइन इन करने पर 80 प्रतिशत (300 रुपये) तक ई-बुक्स पर छूट मिलेगी। ब्लश गोल्ड और लूनर ग्रे दोनों कलर वेरिएंट पर ये ऑफर मिल रहा है।
 

मोटो जी5एस प्लस में 5.5 इंच फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। स्मार्टफोन  4 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इस फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है।
Advertisement

मोटो जी5एस प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और डेप्थ एडिटर हैं। दोनों कैमरे अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश दिए गए हैं। इसके अलावा क्विक कैप्चर, बेस्ट शॉट, टैप टू कैप्चर, पैनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, ऑटो एचडीआर, वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन, स्लो मोशन वीडियो और 4के अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने जैसे फ़ीचर हैं। फोन में सेल्फी लेने और वीडियो चैट करने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, पैनोरमा मोड, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड के साथ आता है। यह फोन सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है।  मोटो जी5एस प्लस का डाइमेंशन 153.5×76.2×9.5 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Turbo charging support
  • Decent camera performance
  • Bad
  • Slightly bulky
  • No VoLTE support at launch
  • Gets warm in use
  • No notification light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto, Motorola, Moto G5S Plus specifiation, Moto G5S Plus Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.