मोटो जी5एस प्लस, मोटो जी5एस, मोटो जी5 प्लस और मोटो जी5 पर मिल रही है छूट

अगर आप मोटो जी5 सीरीज़ के स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह बेहतरीन वक्त है। अमेज़न इंडिया पर मोटो जी5, मोटो जी5 प्लस और स्पेशल एडिशन मोटो जी5एस व मोटो जी5एस प्लस सस्ते में बिक रहे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 फरवरी 2018 14:46 IST
ख़ास बातें
  • इन हैंडसेट की कीमत में कटौती सीमित समय के लिए की गई है
  • मोटो जी5 8,499 रुपये में उपलब्ध है जबकि इसकी एमआरपी 11,999 रुपये है
  • Moto G5 Plus का दाम 6,000 रुपये कम हो गया है
अगर आप मोटो जी5 सीरीज़ के स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह बेहतरीन वक्त है। अमेज़न इंडिया पर मोटो जी5, मोटो जी5 प्लस और स्पेशल एडिशन मोटो जी5एस व मोटो जी5एस प्लस सस्ते में बिक रहे हैं। इन हैंडसेट की कीमत में कटौती सीमित समय के लिए की गई है। दरअसल, लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड ने भारत में अपने चुनिंदा स्मार्टफोन की कीमत में सीमित समय के लिए कटौती की है। यह ऑफर अमेज़न इंडिया पर मोटो स्टोर में मंगलवार, 13 फरवरी से गुरुवार 15 फरवरी तक उपलब्ध है।

मोटो जी5 हैंडसेट 8,499 रुपये में उपलब्ध है जबकि इसकी एमआरपी 11,999 रुपये है। Moto G5 Plus का दाम 6,000 रुपये कम हो गया है। 16,999 रुपये की एमआरपी वाला यह हैंडसेट 10,999 रुपये में बिक रहा है। Moto G5S हैंडसेट 11,999 रुपये में बिक रहा है। इसकी एमआरपी 13,999 रुपये है। इसके अलावा Moto G5S Plus हैंडसेट ग्राहकों को 13,999 रुपये में मिल जाएगा। वेबसाइट पर बताया गया है कि हैंडसेट की कीमत 16,999 रुपये है। इसके अलावा एक्सचेंज में 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
Advertisement

याद रहे कि मोटो जी5एस हैंडसेट मोटो जी5 का अपग्रेड है। डुअल सिम मोटो जी5एस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और  फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। मोटो जी5एस में 3000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

दूसरी तरफ, मोटो जी5एस प्लस लोकप्रिय फोन मोटो जी5 प्लस का अपग्रेड है। डुअल सिम मोटो जी5एस हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्लै है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे हैं। दोनों ही सेंसर 13 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। Moto G5S Plus की बैटरी 3000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

कंपनी ने हाल ही में मोटो एक्स4 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया था। इसके अलावा मोटो ज़ेड2 फोर्स को भारतीय मार्केट में 15 फरवरी को उतारा जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.