Moto G5S Plus की लीक तस्वीरों से डिज़ाइन का चला पता

मोटोरोला की जी सीरीज़ की अगली जेनरेशन वाले मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस को लेकर कई हफ्तों से लगातार लीक सामने आ रही हैं। पिछले हफ्ते ही मोटो जी5एस प्लस की तस्वीरें लीक हुईं थीं। इन लीक तस्वीरों से मोटो जी5एस प्लस के संभावित कलर वेरिएंट व डुअल रियर कैमरे के बारे में पता चला था। अब मोटोरोला Moto G5S Plus की नई तस्वीरें सामने आईं हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 मई 2017 15:37 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी5एस प्लस के मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट की तस्वीर लीक हुई है
  • Moto G5S Plus की प्रेजेंटेशन स्लाइड भी पहले लीक हो चुकीं हैं
  • नई लीक तस्वीरों में फोन को हर तरफ़ से देखा जा सकता है
मोटोरोला की जी सीरीज़ के अगली जेनरेशन वाले मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस को लेकर कई हफ्तों से लगातार लीक और ख़बरें सामने आ रही हैं। पिछले हफ्ते ही मोटो जी5एस प्लस की तस्वीरें लीक हुईं थीं। इन लीक तस्वीरों से मोटो जी5एस प्लस के संभावित कलर वेरिएंट व डुअल रियर कैमरे के बारे में पता चला था। अब मोटोरोला Moto G5S Plus की नई तस्वीरें सामने आईं हैं।

जाने-माने टिप्सटर रोलैंड क्वांड ने मोटो जी5एस प्लस की नई तस्वीरों को ट्विटर पर साझा किया। ट्विटर पर मोटो जी5एस प्लस के मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट को हर तरफ़ से देखा जा सकता है। क्वांड ने इन्हें मोटो जी5एस प्लस की हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें करार दिया है। इससे पहले एक लीक में मोटो जी5एस प्लस के गोल्ड, ग्रे, और सिल्वर कलर वेरिएंट होने की जानकारी सामने आई थी। एक रिपोर्ट में पता चला था कि मोटो जी5एस प्लस मोटोरोला का पहला डिवाइस होगा जो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

Moto G5S Plus की प्रेजेंटेशन स्लाइड भी लीक हो चुकीं हैं। इन स्लाइड के मुताबिक, मोटो जी5 और मोटो जी5एस में मुख्य फर्क ऑल-मेटल बॉडी का है। मोटो जी5एस में ऑल-मेटल बॉडी होगी। जबकि रेगुलर वर्ज़न में रियर व किनारे प्लास्टक के बने हैं।

Moto G5S Plus के अब तक लीक हुए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एक 5.5 इंच एलसीडी डिस्प्ले होगा जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल होगा। फोन में एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट दिया जा सकता है। इस डिवाइस के फ्रंट पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। और फोन में 3.5 एमएम ईयरफोन जैक भी होगा। वहीं, Moto G5S फुल मेटल बॉडी से लैस होगा और इसमें 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन लॉन्च की बात करें तो लेनोवो के लिए आने वाला साल काफ़ी व्यस्त रहने वाला है। कंपनी के मोटो ज़ेड, मोटो एक्स, मोटो जी और मोटो ई सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में, मोटो ज़ेड2 प्ले, मोटो ज़ेड2 फोर्स, मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के बारे में जानकारी सामने आई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , moto, motorola, motorola G5S Plus leak, Motorola G5S plus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.