Moto G5S Plus 29 भारत में 29 अगस्त को होगा लॉन्च

लेनोवो भारत में अपने मोटो ब्रांड का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। मोटो जी5एस प्लस को कंपनी ने पिछले महीने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिए लॉन्च किया था। और अब कंपनी ने अमेज़न इंडिया पर मोटो जी5एस प्लस को भारत में लॉन्च करने की तारीख़ का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 अगस्त 2017 13:52 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी5एस प्लस में डुअल रियर कैमरा है
  • फोन में 5.5 इंच डिस्प्ले है
  • हैंडसेट को अगस्त में ही पेश किया गया था
लेनोवो भारत में अपने मोटो ब्रांड का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। मोटो जी5एस प्लस को कंपनी ने  इसी महीने की शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिए लॉन्च किया था। और अब कंपनी ने अमेज़न इंडिया पर मोटो जी5एस प्लस को भारत में लॉन्च करने की तारीख़ का खुलासा कर दिया है। अमेज़न इंडिया पर मोटो जी5एस प्लस के लिए एक अलग पेज बनाया गया है। मोटो जी5एस प्लस पिछले मोटो जी5 प्लस का अपग्रेडेड वेरिएंट है। कंपनी ने भारत में मोटो जी5 को अप्रैल में और मोटो जी5 प्लस को मार्च में लॉन्च किया था।

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)

मोटो जी5एस प्लस के लिए अमेज़न इंडिया पर बनाए गए पेज से खुलासा होता है कि फोन को भारत में 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। इसके बारे में मोटो जी5एस प्लस के बारे में अपडेट जानने के इच्छुक यूज़र नोटिफिकेशन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। बैनर के मुताबिक, मोटो जी5एस प्लस अमेज़न एक्सक्लूसिव होगा। अमेज़न पर फोन के लिए #FINDYOURFOCUS हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है। यूरोप में मोटो जी5एस प्लस की कीमत 299 यूरो (करीब 22,700 रुपये) से शुरू होती है। फिलहाल मोटो जी5एस के लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

मोटो जी5एस प्लस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। मोटो जी5एस प्लस स्मार्टफोन लूनर ग्रे/ब्लश गोल्ड कलर वेरिएंट में आता है। स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो टर्बो पावर चार्जिंग से लैस हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन वाटर रीपेलैंट नैनो-कोटिंग के साथ आता है। 

मोटो जी5एस प्लस के स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर

मोटो जी5एस प्लस में 5.5 इंच फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। स्मार्टफोन 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इस फोन में 32 जीबी और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है।
Advertisement

मोटो जी5एस प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और डेप्थ एडिटर हैं। दोनों कैमरे अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश दिए गए हैं। इसके अलावा क्विक कैप्चर, बेस्ट शॉट, टैप टू कैप्चर, पैनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, ऑटो एचडीआर, वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन, स्लो मोशन वीडियो और 4के अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने जैसे फ़ीचर हैं। फोन में सेल्फी लेने और वीडियो चैट करने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, पैनोरमा मोड, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड के साथ आता है। यह फोन सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करता है।
Advertisement

फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है।  मोटो जी5एस प्लस का डाइमेंशन 153.5×76.2×9.5 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके टर्बो चार्जिंग के जरिए 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो मोटो जी5एस प्लस में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एज, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर है।


Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Turbo charging support
  • Decent camera performance
  • Bad
  • Slightly bulky
  • No VoLTE support at launch
  • Gets warm in use
  • No notification light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, moto, Lenovo, Moto G5s Plus, moto g5s plus india launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.