मोटो जी5 प्लस बनाम मोटो जी4 प्लस: क्या है अंतर?

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 मार्च 2017 13:34 IST
मोटोरोला ने बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2017 ट्रेड शो के दौरान नई जेनरेशन वाले मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। कंपनी का इरादा इन नए मिड-रेंज स्मार्टफोन के साथ मोटो जी डिवाइस की लोकप्रियता को आगे बढ़ाने का है। मोटो जी5 प्लस 15 मार्च को भारत आ रहा है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

इन दोनों डिवाइस में डिज़ाइन के अलावा भी कुछ फर्क हैं। और जी5 प्लस, अपने पिछले वेरिएंट से एक कदम आगे है। जानें, पिछले मोटो जी4 प्लस और नए मोटो जी5 प्लस में क्या-क्या फर्क हैं?
Advertisement

डिज़ाइन
मोटोरोला मोटो जी5 प्लस मेटल बॉडी का बना है जिसमें आगे की तरफ एक कैपेसिटिव बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में मोटो ज़ेड की तरह रियर पर गोल कैमरा और फ्लैश मॉड्यूल हैं। इस फोन का डाइमेंशन 150.2 x 74 x 7.7 मिलीमीटर है। यह फोन लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर में मिलेगा। रियर पर जाना-पहचाना मोटो एम लोगो है।
Advertisement

बात करें मोटो जी4 प्लस की तो इसका डाइमेंशन 153 x 76.6 x 9.8 मिलीमीटर है। दोनों फोन का वज़न 155 ग्राम है। लेकिन जी5 प्लस थोड़ा ज्यादा कॉम्पेक्ट है और थोड़ा पतला भी है। देखने में यह थोड़ा कम प्रीमियम लगता है क्योंकि इसमें एक मेटल फ्रेम तो है लेकिन इसका रियर प्लास्टिक का बना है। इसमें आगे की तरफ एक चौकोर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

जी4 प्लस में भी 'एम' लोगो है, जो इसे एक मोटोरोला डिवाइस की पहचान दिलाता है। लेकिन इसमें रियर पर दिया कैमरा जी5 के मुकाबले थोड़ा कम बेहतर दिखता है। जी4 प्लस ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में आता है।
Advertisement

डिस्प्ले
मोटोरोला मोटो जी5 प्लस में 5.2 इंच का डिस्प्ले है जो फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। स्क्रीन की डेनसिटी 423 पीपीआई है।
Advertisement

कंपनी ने मोटो जी5 प्लस में आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले  है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ आता है।
Advertisement

वहीं मोटोरोला मोटो जी4 प्लस में 5.5 इंच डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। इसका मतलब है कि नया डिवाइस पहले से ज्यादा शार्प होगा।

मोटो जी4 प्लस में भी आईपीएस डिस्प्ले है और इसमें भी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है।

कैमरा
मोटोरोला का दावा है कि मोटो जी5 प्लस में 'मोस्ट एडवांस्ड इन क्लास' कैमरा दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का डुअल ऑटोफोकस पिक्सल रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/1.7 और 1.4 अल्ट्रामेगापिक्सल के साथ आता है। इस फोन में डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है।

वहीं, आगे की तरफ मोटो जी5 प्लस में सेल्फी लेने के लिए अपर्चर एफ/2.2, डिस्प्ले फ्लैश और 1.4 अल्ट्रामेगा पिक्सल के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

मोटोरोला मोटो जी4 प्लस में फेज़ डिटेक्शन और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो अपर्चर एफ/.2 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस फोन में अपर्चर एफ/2.2 और ऑटो-एचडीआर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
मोटोरोला मोटो जी5 प्लस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज  मिलती है। (माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ) है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी 15 मिनट की चार्जिंग में छह घंटे की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। मोटो जी5 प्लस में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, एनएफसी, एक फिंगरप्रिंट सेंसर और माइक्रो-यूएसबी है।

मोटोरोला मोटो जी4 प्लस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज  या 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलता है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी उपलब्ध है।  नए जी5 प्लस की तरह ही मोटो जी4 प्लस में 3000 एमएएच की बैटरी है। यह भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। जी4 प्लस में एक फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है।

नया मोटोरोला मोटो जी5 प्लस एंड्रॉयड नूगा पर चलता है। इसमें मोटोरोला डिस्प्ले और मोटोरोला एक्शंस का अनुभव भी मिलेगा।

वहीं मोटो जी4 प्लस को एंड्रॉयड मार्शमैलो के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसे नूगा पर अपग्रेड कर दिया गया है जिससे दोनों फोन में सॉफ्टवेयर का अनुभव एक जैसा ही मिलेगा।

आखिरी बात
मोटोरोला मोटो जी5 प्लस ज्यादा प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें पहले से बेहतर हार्डवेयर और कैमरा दिया गया है।

दोनों ही फोन में कुछ चीजें एक जैसी हैं। जैसे बैटरी और रैम (निर्भर करता है कि आप कौन सा वेरिएंट चुनते हैं)। जी5 प्लस में स्क्रीन साइज़ छोटा कर दिया है लेकिन कुल मिलाकर इसमें बहुत सारे वो  बदलाव किए गए हैं जिनकी उम्मीद थी।

कागजों पर मोटोरोला मोटो जी5 प्लस आकर्षित करता है और जी4 प्लस से बेहतर भी लगता है। लेकिन हम असल इस्तेमाल के समय और अपने विस्तृत रिव्यू के आने तक अपने अंतिम फैसले को रिज़र्व रखेंगे।
 
मोटोरोला मोटो जी5 प्लस बनाम मोटोरोला मोटो जी4 प्लस

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.20 इंच5.50 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी2 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी16 जीबी
बैटरी क्षमता
3000 एमएएच3000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 7.0एंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x1920 पिक्सल1080x1920 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.205.50
रिज़ॉल्यूशन
1080x1920 पिक्सल1080x1920 पिक्सल
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
424401

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
Qualcomm Snapdragon 625Qualcomm Snapdragon 617
रैम
4 जीबी2 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी16 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
128128

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींनहीं
यूएसबी ओटीजी
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
नहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहींनहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिममाइक्रो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिममाइक्रो सिम
4जी/ एलटीई
हांनहीं

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
नहींनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
बैरोमीटर
नहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
नहींनहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto, Moto mobile, Moto smartphone, moto g4 plus, moto g5 plus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.