मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस 26 फरवरी को हो सकते हैं लॉन्च

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 16 जनवरी 2017 14:26 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो 26 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है
  • इनवाइट में एक मोटो डिवाइस की परछाई नज़र आ रही है
  • सिर्फ इनवाइट के आधार पर आप इवेंट के बारे में कोई अनुमान नहीं लगा सकते
मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस भले ही लॉन्च नहीं किए गए हों, लेकिन दोनों ही फोन पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए रहे हैं। पिछले हफ्ते गुरुवार को  कथित मोटो जी5 प्लस हैंडसेट के प्रेस रेंडर रिलीज हुए थे। इससे पहले हैंडसेट की वास्तविक तस्वीरें भी इंटरनेट पर लीक हुई थीं। ऐसा लगता है कि हमें इन डिवाइस के लिए बहुत ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि कंपनी इन्हें मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में 2017 में पेश कर सकती है।

सीनेट के मुताबिक, लेनोवो 26 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। उसने इसके लिए मीडिया को इनवाइट भी भेजे हैं। इनवाइट में एक मोटो डिवाइस की परछाई नज़र आ रही है। और साथ बार्सिलोना के सग्राडा फैमिलिया के आकार के साथ 'हैलो मोटो' का टैगलाइन नज़र आ रहा है। इससे यह तो साफ है कि लेनोवो बार्सिलोना में आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी 2017 में हिस्सा लेगी।
Advertisement
 

हालांकि, सिर्फ इनवाइट के आधार पर आप इवेंट के बारे में कोई अनुमान नहीं लगा सकते। भले ही कंपनी की ओर से मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को पेश किए जाने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन इसकी संभावना प्रबल है। आखिर में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस स्मार्टफोन की दुनिया का सबसे बड़ा शो है, ऐसे में लेनोवो और नोकिया जैसी कंपनियां अपनी मौज़ूदगी का एहसास ज़रूर कराना चाहेंगी।

इस महीने की शुरुआत में लीक हुई जानकारियों से पता चला कि मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस में एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन होंगे। लेकिन मोटो जी5 में 13 मेगापिक्सल जबकि मोटो जी5 प्लस में 16 मेगापिक्सल कैमरा होगा। इन फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा।
Advertisement

मोटो जी5 प्लस में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होने की उम्मीद है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी और बैटरी 3080 एमएएच होने का दावा किया गया है।
Advertisement

एक कथित तस्वीर भी सामने आई है जिससे मोटो जी5 प्लस के डिज़ाइन का खुलासा होता है। इस तस्वीर में डिवाइस  के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और इसके नीचे मोटो का लोगो देखा जा सकता है। इसके अलावा फ्रंट में डिस्प्ले के ऊपर भी मोटो की ब्रांडिंग देखी जा सकती है। इससे पहले लीक हुई तस्वीरों में यह फोन लीक हुए मोटो एक्स (2017) की तरह दिख रहा था।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G5, Moto G5 Plus, Mobiles, Smartphone, Android, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.