Moto G5 और Moto G5 Plus को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलने की खबर

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने Moto G5, Moto G5 Plus स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 सितंबर 2018 12:35 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर पर चलता है Moto G5 Plus
  • मोटो जी5 प्लस की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है
  • स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर पर चलता है Moto G5
Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने Moto G5, Moto G5 Plus स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट जारी कर दिया है। यह जानकारी यूजर्स द्वारा शेयर किए पोस्ट से मिली है। नए अपडेट के साथ आपको नया सेटिंग्स मेन्यू, पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड समेत कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। बैटरी सेविंग फीचर के अलावा नया अपडेट अगस्त सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा। भारत के अलावा मोटोरोला ने ब्राजील और मेक्सिको में रह रहे मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस यूजर्स के लिए भी नया अपडेट जारी कर दिया है। याद करा दें कि, Moto G5 और Moto G5 Plus को पिछले साल लॉन्च किया गया था। लॉन्च के दौरान ये फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते थे।

वेबसाइट Reddit पर कुछ यूजर्स ने पोस्ट किया कि भारत में मोटो जी5 प्लस को Android 8.1 Oreo अपडेट मिलना शुरू हो गया है। XDA Developers साइट पर भी यूजर ने कंफर्म किया कि मोटो जी5 को भी एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिल गया है। नए अपडेट का साइज 1.2 जीबी है। Motorola पिछले साल एंड्रॉयड ओरियो अपडेट जारी करने पर विचार कर रही थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अब कंपनी ने दोनों ही हैंडसेट के लिए नए एंड्रॉयड वर्जन को रोल आउट कर दिया है। यूजर द्वारा पोस्ट किए चेंजलॉग में नजर आ रहा है कि अपडेट अगस्त सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा।
 

Photo Credit: Reddit/ Yashkumaratri

Settings > About phone > System updates में जाकर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट चेक कर सकते हैं। ध्यान दें, नए अपडेट को डाउनलोड करते समय आपका फोन कम से कम 50 प्रतिशत चार्ज होना चाहिए। अपडेट को डाउनलोड करने के लिए हाई-स्पीड नेटवर्क या वाईफाई कनेक्शन होना चाहिए। अपडेट इंस्टॉल होने के बाद आपको नोटिफिकेशन डॉट, पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, एंबियंट डिस्प्ले, ऑटोफिल, स्मार्ट टेक्स्ट सिलेक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे। कुल मिलाकर यूजर्स के बेहतर अनुभव के लिए कई इंप्रूवमेंट किए गए हैं। इसी के साथ बैटरी और ब्लूटूथ फीचर्स में भी इंप्रूवमेंट किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • Bad
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and easy to grip
  • Stock Android Nougat
  • Decent camera
  • Image backups via Google Photos for two years
  • Bad
  • Heating issues
  • Average battery performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G5, Moto G5 Plus, motorola, lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.