Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

Moto G47 में कंपनी ने प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026 17:39 IST
ख़ास बातें
  • फोन 5200mAh बैटरी से लैस होकर आता है।
  • कंपनी ने स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की सेफ्टी भी दी है।
  • कंपनी ने फोन में IP64 रेटिंग दी है।

Moto G47 में कंपनी ने 6.67 इंच का एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया है।

Photo Credit: Motorola

Moto G47 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन कंपनी की G सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है जो एक मिडरेंज डिवाइस के रूप में उतारा गया है। फोन में मुख्य स्पेसिफिकेशंस में इसका 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। फोन 5200mAh बैटरी से लैस होकर आता है। कंपनी ने फोन के अंदर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है। यह फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा अपने सेग्मेंट में यह कई धांसू फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Moto G47 Price, Availability

Moto G47 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। फोन की यूरोपियन कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए EUR 319 (लगभग 35000 रुपये) है। फोन को कंपनी ने तीन कलर्स में पेश किया है जिसमें Pantone Fuchsia Red, Pantone Impenetrable, और Pantone Nautical Blue शामिल हैं। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। 

Advertisement

Moto G47 Specifications

Moto G47 में कंपनी ने 6.67 इंच का एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया है। फोन में 720 x 1,604 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। यह मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 1,050 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह 264 ppi पिक्सल डेंसिटी से लैस है। कंपनी ने स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की सेफ्टी भी दी है। 

Moto G47 में कंपनी ने प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है जो 6nm प्रोसेसिंग पर बना है। फोन में 8 जीबी रैम, और 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। यह फोन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है जिसकी मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने फोन में IP64 रेटिंग दी है और साथ ही यह मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। 

Advertisement

Moto G47 के कैमरा की बात करें तो फोन में रियर साइड में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Moto G47 में 5,200mAh की बैटरी है। साथ में कंपनी ने 20W टर्बोपावर वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। यह 6W रीवर्स वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.4, NFC, USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। फोन के डाइमेंशन 166.23x76.5x7.85mm और वजन 191 ग्राम है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-अल्ट्रापिक्सल

रियर कैमरा

108-अल्ट्रापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.