सस्ता 5G स्मार्टफोन Moto G45 भारत में 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ 10,999 रुपये में लॉन्च

Moto G45 5G एक डुअल (हाइब्रिड) सिम फोन है जो Android 14 के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अगस्त 2024 15:14 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट है।
  • फोन में 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • पानी के छीटों से बचाव के लिए इसमें IP52 रेटिंग भी दी गई है।

Moto G45 5G में 6.5 इंच एचडीप्लस डिस्प्ले है

Photo Credit: mo

Moto G45 5G स्मार्टफोन Motorola की ओर से लॉन्च किया गया लेटेस्ट 5G फोन है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट लगा है और 8 जीबी की रैम है। फोन में 6.5 इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा इसमें दिया गया है। फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर से भी लैस किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Moto G45 5G price in India

Moto G45 5G की भारत में कीमत 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आता है जो कि 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन Brilliant Blue, Brilliant Green, और Viva Magenta कलर्स में आता है। फोन को Flipkart से खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 28 अगस्त से शुरू होने वाली है। 
Advertisement

इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत Axis bank, IDFC First क्रेडिट कार्ड, और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन के माध्यम से खरीदने पर ग्राहक 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। यह ऑफर 10 सितंबर तक लागू होगा। 
 

Moto G45 5G specifications

Moto G45 5G एक डुअल (हाइब्रिड) सिम फोन है जो Android 14 के साथ आता है। इसमें एक बार का एंड्रॉयड अपडेट यानी एंड्रॉयड 15, और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट कंपनी देने वाली है। Moto G45 5G में 6.5 इंच एचडीप्लस डिस्प्ले है जिसमें 720x1600 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। फोन में 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें डिस्प्ले पर Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन है।
Advertisement

फोन में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट है। जिसके साथ में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। साथ में LED फ्लैश भी है। फोन फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.1, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, GPS, A-GPS, LTEPP, GLONASS, Galileo, QZSS, 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट है। यह USB Type-C पोर्ट से लैस है। पानी के छीटों से बचाव के लिए इसमें IP52 रेटिंग भी दी गई है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। 
Advertisement

मोटोरोला के इस फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है। जिसके साथ में कंपनी ने 20W का चार्जर भी दिया है। फोन के डाइमेंशन 162.7x74.64x8.0mm और वजन लगभग 183 ग्राम है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Good primary camera
  • Reliable battery life
  • Bad
  • Subpar macro camera
  • Dim LCD screen
  • Slow charging
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
  • Notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.