मोटो जी4 स्मार्टफोन की कीमत का आज होगा खुलासा

मोटो जी4 स्मार्टफोन की कीमत का आज होगा खुलासा
विज्ञापन
मोटोरोला के लेटेस्ट बजट हैंडसेट मोटो जी4 की बिक्री भारत में जल्द ही शुरू होगी। कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि यह हैंडसेट बुधवार से अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। लेकिन अब जानकारी दी गई है कि मोटो जी4 गुरुवार से मिलेगा। कंपनी ने गैजेट्स360 से पुष्टि की है कि हैंडसेट की कीमत का ऐलान बुधवार को ही किया जाएगा।

मोटो जी4 प्लस का 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम वेरिएंट 13,499 रुपये में मिलता है। यह देखते हुए हमें मोटो जी4 के एक मात्र वेरिएंट (16 जीबी/ 2 जीबी रैम) कीमत 11,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।

(जानें: मोटो जी4 बनाम मोटो जी4 प्लस)

याद रहे कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोराला ने 17 मई को अपने मोटो जी4 प्लस हैंडसेट को लॉन्च किया था। इस दौरान कंपनी ने यह भी घोषणा की थी कि मोटो जी4 स्मार्टफोन को जून महीने में आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, फ़र्क कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर का है। मोटो जी4 का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और जी4 प्लस का 16 मेगापिक्सल का। इसके अलावा मोटो जी 4 प्लस का कैमरा लेज़र ऑटोफोकस फ़ीचर से भी लैस है। मोटो जी4 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

मोटो जी4 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 X 1080 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले हैं। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस हैंडसेट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी दी गई है। यह 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 से लैस है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 550 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मोटो जी4 में 2 जीबी रैम होगा और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

मोटो जी4 का प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के दीवानों के लिए हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटो जी4 को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी।

डाइमेंशन 153X76.6X7.9 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह हैंडसेट माइक्रोयूएसबी, 3.5 एमएम हेडसेट जैक, ब्लूटूथ 4.1 एलई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास से लैस है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G4, Moto G4 Sale, Moto G4 Price
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »