Moto G37, Moto G37 Power पर लिमिटेड टाइम डील! यहां मिलेंगे ₹2 हजार तक सस्ते

Moto G37 और Moto G37 Power दिखने में काफी हद तक एक जैसे हैं, लेकिन बैटरी, चार्जिंग और स्टोरेज जैसे कई मामलों में दोनों के बीच बड़ा अंतर है। यहां जानें कौन सा फोन आपके लिए बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2026 12:18 IST
ख़ास बातें
  • दोनों फोन्स में Dimensity 6400 प्रोसेसर और 50MP कैमरा मिलता है
  • Moto G37 Power में 7000mAh बैटरी और 30W चार्जिंग दी गई है
  • दोनों स्मार्टफोन्स Android 16 और 120Hz डिस्प्ले के साथ आते हैं

Motorola ने अपने बजट 5G स्मार्टफोन Moto G37 और G37 Power पर सीमित समय के लिए नया ऑफर पेश किया है। कंपनी का कहना है कि G37 Power 7000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स के साथ आता है। Moto G37 Power को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं।

ऑफर के तहत Moto G37 Power के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर भी स्पेशल डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी ने यह ऑफर लिमिटेड टाइप के लिए उपलब्ध कराया है।

Advertisement

Moto G37 Power के 8GB + 128GB वेरिएंट की मूल कीमत 21,999 रुपये है, लेकिन 2,000 रुपये के बैंक ऑफर के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 19,999 रुपये हो जाती है। स्मार्टफोन Pantone Impenetrable, Pantone Capri और Pantone Nautical Blue कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक इसे Flipkart, Motorola.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद सकते हैं।

वहीं, Moto G37 को 14,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बैंक ऑफर के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत 13,999 रुपये हो जाती है। फोन Pantone Capri, Pantone Impenetrable और Pantone Nautical Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Moto G37 और Moto G37 Power में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1604x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। दोनों फोन्स Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आते हैं और इनमें MediaTek Dimensity 6400 6nm प्रोसेसर के साथ Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। ये स्मार्टफोन Android 16 पर चलते हैं और कंपनी 1 OS अपडेट व 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Advertisement

Moto G37 में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है, जबकि G37 Power में 4GB/8GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। दोनों फोन्स में माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन्स के रियर में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और 2-in-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों डिवाइसेज IP64 रेटिंग और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। हालांकि सबसे बड़ा अंतर बैटरी में है।

Moto G37 में 5200mAh बैटरी दी गई है, जो 20W Turbo Charging और 6W Reverse Charging सपोर्ट करती है। वहीं Moto G37 Power में 7000mAh बैटरी मिलती है, जो 30W Turbo Charging और 6W Reverse Charging के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन्स में 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.