वर्तमान में इसे 42% डिस्काउंट पर लिस्ट किया गया है। फोन पर लिमिटिड टाइम डील है और इसकी प्रभावी कीमत 14,499 रुपये बताई गई है।
Moto G37 में 6.7 इंच HD+ LCD डिस्प्ले है।
Amazon Great Indian Sale अभी भी जारी है। सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, स्मार्टवॉच आदि डिवाइसेज को सस्ते में खरीदने का मौका है। एमआरपी पर डिस्काउंट तो है ही, साथ में बैंक ऑफर भी कंपनी दे रही है। जिसकी मदद से एक्स्ट्रा बचत प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर की जा सकती है। सेल के दौरान अगर आप मोटोरोला का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक धांसू डील खोजकर लाए हैं। Moto g37 5G को इस सेल में एमआरपी से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं फोन के बेस्ट प्राइस ऑफर के बारे में विस्तार से।
Moto g37 5G को Amazon Great Indian Sale में धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी आमतौर पर एमआरपी 24,999 रुपये में लिस्ट करती है। लेकिन वर्तमान में इसे 42% डिस्काउंट पर लिस्ट किया गया है। फोन पर लिमिटिड टाइम डील और इसकी प्रभावी कीमत 14,499 रुपये बताई गई है। लेकिन अगर आप एक बैंक ऑफर भी लगा देते हैं तो एक्स्ट्रा बचत भी हो सकती है। फोन को Amazon Pay ICICI कार्ड की मदद से खरीदने पर करीबन 450 रुपये की बचत हो सकती है। जिसके बाद फोन को केवल 14000 रुपये तक में खरीदा जा सकता है। यानी कुल मिलाकर इस पर 11000 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए Amazon Sale ऑफर पेज विजिट कर सकते हैं।
Moto G37 Specifications
Moto G37 में 6.7 इंच HD+ LCD डिस्प्ले है। इस पर कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर है। फोन एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह फोन 5200mAh बैटरी से लैस है जो कि 20W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Moto G37 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.23 मिमी, चौड़ाई 76.50 मिमी, मोटाई 7.85 मिमी और वजन 191 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी