50MP कैमरा वाले Moto G31 स्मार्टफोन की पहली सेल आज, जानें कीमत और खूबियां

Moto G31 को कंपनी ने दो रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया था। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है और इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2021 11:49 IST
ख़ास बातें
  • Moto G31 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • मोटो जी31 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू
  • सेल Flipkart के जरिए होगी शुरू
Moto G31 स्मार्टफोन की पहली सेल भारत में आज से शुरू हो जाएगी। यह कंपनी का बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जिसे 29 नवंबर को भारत में लॉन्च किया गया था। Motorola स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart के जरिए होगी। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। मोटो जी31 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी इसमें मौजूद है। साथ ही इसमें 20 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 

Moto G31 price in India, sale

Moto G31 की सेल भारत में आज दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी, जिसकी बिक्री Flipkart के माध्यम से होगी। फोन को कंपनी ने दो रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया था। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है और इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। फोन में बेबी पिंक और मेटेऑराइट ग्रे कलर ऑप्शन मिलता है।
 

Moto G31 specifications

हाइब्रिड डुअल-सिम (नैनो+नैनो/माइक्रोएसडी कार्ड) मोटो जी31 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 व रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Arm Mali-G52 MC2 GPU और 6 जीबी रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी31 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

वहीं, इसकी बैटरी 5,000mAh की है, जिसके साथ 20 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि यह 36 घंटे तक चलेगी। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, एफएम रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, ग्लोनास आदि शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, एसएआर सेंसर, जायरोस्कोप और ई-कंपास शामिल हैं। इसका डायमेंशन 161.89x74.60x8.45mm और वजन 180 ग्राम है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • High-quality AMOLED display
  • IPX2 rated
  • Near-stock Android software
  • Bad
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.