Moto G30, Moto G10 Power आज भारत में दोपहर 12 बजे Flipkart पर होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स

कंपनी Moto G30 और Moto G10  स्मार्टफोन को पहले ही यूरोपियन मार्केट में लॉन्च कर चुकी है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मार्च 2021 10:16 IST
ख़ास बातें
  • Moto G10 Power में 6000mAh बैटरी दी जाएगी
  • Moto G10 Power में 48MP का क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है
  • Moto G30 में 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा

Moto G30, Moto G10 Power को Flipkart के जरिए बेचा जाएगा।

Motorola आज यानी 9 मार्च 2021 को भारत में अपने 2 स्मार्टफोन Moto G30 और Moto G10 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। इन स्मार्टफोन को Flipkart पर दोपहर 12 बजे एक्सक्लूसिव लॉन्च किया जाएगा। कंपनी Moto G30 और Moto G10  स्मार्टफोन को पहले ही यूरोपियन मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। लेकिन G10 को भारत में Moto G10 Power के नाम से बेचा जाएगा। हम आपको यहां इन स्मार्टफोन के अनुमानित प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दे रहे हैं।
 

Moto G30, Moto G10 Power: Expected Price 

Moto G30 और Moto G10  दोनों स्मार्टफोन की कीमत यूरोपियन मार्केट जैसी ही हो सकती है। याद दिला दें, मोटो जी30 की कीमत यूरोप में EUR 179.99 (लगभग 15,900 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें पेस्टल स्काई और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन आते हैं। Moto G10 की कीमत EUR 149.99 (लगभग 13,300 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें ऑरोरा ग्रे और इरिडिसेंट पर्ल कलर ऑप्शन आते हैं।
Advertisement
 

Moto G30 specifications

Moto G30 एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व सेल्फी कैमरा के लिए  नॉच डिज़ाइन दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसे आप हाइब्रिड स्लॉट के साथ और भी बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए मोटो जी30 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो व डेप्थ कैमरे हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। मोटो जी30 में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 20 वॉट चार्जिंग सपोर्ट और आईपी52 रेटेड वाटर रसिस्टेंस शामिल है।
 

Moto G10 specifications

Moto G10 में 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व सेल्फी कैमरा के लिए  नॉच डिज़ाइन दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसे आप हाइब्रिड स्लॉट के साथ और भी बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी व वीडियो के लिए मोटो जी10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, बाकि कैमरा सेंसर्स मोटो जी30 के समान हैं। कनेक्टिविटी विकल्प में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। मोटो जी10 में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। बाकि यह फोन आईपी52 रेटेड वाटर रसिस्टेंस के साथ आता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.