108MP कैमरा के साथ आएगा Moto G200 फोन! रेंडर्स हुए ऑनलाइन लीक...

मोटो जी200 फोन कथित रूप से क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिल सकती है। पुरानी रिपोर्ट की मानें, तो फोन एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आएगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 17 नवंबर 2021 13:48 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Moto G200 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • मोटो जी200 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में पेश किए जा सकते हैं दो कलर ऑप्शन

Motorola Moto G200 में मिल सकता है सेल्फा के लिए होल-पंच डिस्प्ले

Moto G200 स्मार्टफोन के कथित रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिसके जरिए यह संकेत मिले हैं कि Moto G100 स्मार्टफोन का सक्सेसर 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। सेल्फी के लिए फोन में होल-पंच डिस्प्ले मौजूद होगा। लीक रेंडर्स से मालूम चला है कि यह स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट में दस्तक दे सकता है। मोटो जी200 फोन कथित रूप से क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिल सकती है। पुरानी रिपोर्ट की मानें, तो फोन एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आएगा। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल कंपनी ने मोटो जी200 फोन की लॉन्चिंग व स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।   

TechnikNews द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स के अनुसार, Moto G200 फोन ब्लैक और ग्रेडिएंट ब्लू कलर वेरिएंट में आ सकता है। लीक रेंडर्स में फोन का रियर पैनल भी देखने को मिला है, जिससे संकेत मिलता है कि इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। डिवाइस के बैक पर Motorola लोगो भी मौजूद है, हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फोन रियर माउंटिड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा या फिर इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। मोटो जी200 की बैटरी क्षमता संबंधी जानकारी फिलहाल साफ नहीं है।
Advertisement

पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, मोटो जी200 फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा और इसमें फुल-एचजी+ डिस्प्ले के साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, Moto G200 स्मार्टफोन का कोडनेम "Yukon / Xpeng" होगा और इसमें 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है, जो शायद मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता होगा। साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। यह चीन में Motorola Edge S30 के रूप में लॉन्च हो सकता है।

याद दिला दें, इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ Moto G100 फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Moto G100 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8 GB रैम व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसके आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए मोटो जी100 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। मोटो जी100 में 5,000mAh की बैटरी शामिल है, जो 20W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + ToF

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.