50MP कैमरा, 4GB रैम, 5,200mAh बैटरी के साथ ‘सस्‍ता’ स्‍मार्टफोन Moto G05 लॉन्‍च, जानें प्राइस

मोटोरोला का नया सस्‍ता 4G स्‍मार्टफोन ‘Moto G05’ भारत में लॉन्‍च हो गया है। 6.67 इंच के एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले वाले Moto G05 में 4GB रैम दी गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 जनवरी 2025 16:07 IST
ख़ास बातें
  • Moto G05 हुआ भारत में लॉन्‍च
  • लेकिन यह 5जी स्‍मार्टफोन नहीं है
  • यह सिंगल वेरिएंट 4GB + 64GB में आता है

इस फोन को फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा।

मोटोरोला (Motorola) का नया सस्‍ता 4G स्‍मार्टफोन ‘Moto G05' भारत में लॉन्‍च हो गया है। 6.67 इंच के एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले वाले Moto G05 में 4GB रैम दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा, 5,200mAh की बैटरी जैसे फीचर हैं। 8 एमपी सेल्‍फी कैमरा है। फोन को दिसंबर में ही चुनिंदा ग्‍लोबल मार्केट्स में उतार दिया गया था और अब इसका भारत में आगमन हुआ है। मोटोरोला जी05 में मीडियाटेक का हीलियो G81 प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स। 
 

Moto G05 Price in India, Availability

Moto G05 की भारत में कीमत 6,999 रुपये है। यह सिंगल वेरिएंट 4GB + 64GB में आता है। इस फोन को फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा। बिक्री 13 जनवरी दोपहर 12 बजे से होगी। यह फोन फॉरेस्‍ट ग्रीन और पाम रेड कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। 

Moto G05 खरीदने वाले जियो यूजर्स को 2 हजार रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा उन्‍हें 3 हजार रुपये के वाउचर मिलेंगे। 
 

Moto G05 Specifications, Features

Moto G05 में 6.67 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले LCD है। इसका रेजॉलूशन 720 x 1,612 पिक्‍सल्‍स है। डिस्‍प्‍ले में 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट, 1 हजार निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। फोन में गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। मीडियाटेक का हीलियो G81 एक्‍स्‍ट्रीम प्रोसेसर इस फोन में है। उसके साथ 4जीबी LPDDR4X रैम और 64GB स्‍टोरेज मिलता है। फोन के स्‍टोरेज को 1 टीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर आता है, जिस पर हेलो यूआई की लेयर है। 
Advertisement

Moto G05 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। इसे धूल और छींटों से बचाने वाली आईपी52 रेटिंग मिली है। डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर्स फोन में हैं, जो डॉल्‍बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं। 

Moto G05 में 5,200mAh की बैटरी है। वह 18W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। यह फोन कई कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस जैसे- 4G LTE, ब्‍लूटूथ 5.0, एफएम रेडियो, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप-C पोर्ट के साथ आता है। इसमें साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.