Moto G Stylus (2025) में मिलेगा ड्यूल कैमरा, ग्लोसी फिनिश बैक, लीक में हुआ खुलासा

Moto G Stylus (2024) में 6.7 इंच की फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले दी गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अगस्त 2024 10:47 IST
ख़ास बातें
  • Motorola कथित तौर पर Moto G Stylus (2025) पर काम कर रही है।
  • Moto G Stylus (2025) में पिछले मॉडल जैसा डिजाइन बरकरार रहने की उम्मीद है।
  • Moto G Stylus (2025) वर्जन के रियर में ग्लॉसी फिनिश नजर आता है।

Moto G Stylus (2024) में 6.7 इंच की फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola कथित तौर पर Moto G Stylus (2025) पर काम कर रही है। हाल ही में Motorola Moto G Stylus (2024) लॉन्च हुआ था और अब इसके अपग्रेड की एक झलक मिल रही है। एक लीक प्रेस रेंडर से आगामी बजट-फ्रेंडली स्टाइलस स्मार्टफोन के बारे में पता चला है। आइए Moto G Stylus (2025) के बारे में विस्तार से जानते हैं।

MySmartPrice रिपोर्ट के अनुसार, Moto G Stylus (2025) जिसका कोडनेम XT251V है, इसमें पिछले मॉडल जैसा डिजाइन बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि, एक बदलाव रियर की ओर फिनिश है। जबकि 2024 मॉडल में वीगन लेदर टेक्सचर था, 2025 वर्जन में ग्लॉसी फिनिश नजर आता है। अन्य फीचर्स पहले जैसे ही रहने की उम्मीद है, जिसमें फ्रंट की ओर पंच-होल डिस्प्ले, रियर की ओर ड्यूल-कैमरा सेटअप और स्मार्टफोन के निचले हिस्से में स्थित स्टाइलस होल्डर शामिल हैं। इस आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें अपने मॉडल की तुलना में कुछ सुधार होंगे।


Advertisement
Moto G Stylus (2024) Specifications


Moto G Stylus (2024) में 6.7 इंच की फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले दी गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। बिल्ट-इन स्टाइलस स्मार्टफोन के निचले हिस्से में एक स्लॉट में मौजूद है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 1 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।  सिक्योरिटी के लिए इस फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 120° फील्ड ऑफ व्यू के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जो मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 120FPS स्लो-मोशन ऑप्शन के साथ 60FPS पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड करता है, वहीं फ्रंट कैमरा ड्यूल कैप्चर मोड प्रदान करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (यूएसबी 2.0), एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.1, ड्यूल बैंड वाईफाई शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.