Moto G Stylus (2023) लेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ एंट्री, लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक

Moto G Stylus (2023)बीते महीने बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर नजर आया था। जहां फोन में न्यूनतम 4GB RAM और MediaTek Helio G88 SoC मिलने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023 14:27 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला कथित तौर पर जल्द ही Moto G Stylus (2023) को लॉन्च करने वाला है।
  • Moto G Stylus (2023) के कथित रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं।
  • Moto G Stylus (2023) में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले होगी।

Moto G Stylus 2023

Photo Credit: Twitter/Snoopytech

मोटोरोला कथित तौर पर जल्द ही Moto G Stylus (2023) को लॉन्च करने वाला है। हाल ही में इस फोन के रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं, जिसमें यह फोन दो कलर्स में नजर आ रहा है। रेंडर से खुलासा होता है कि नए मोटोरोला फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन मिलेगा और इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ड्यूल रियर कैमरा दिया जाएगा। Moto G Stylus (2023) में 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। Moto G Stylus (2023) की लॉन्च तारीख का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। नया फोन, बीते साल फरवरी में लॉन्च हुए Moto G Stylus (2022) के अपग्रेड वर्जन के तौर पर आने की संभावना है। आइए मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Moto G Stylus (2023) की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Moto G Stylus (2022) को लगभग 22,400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं इसकी जगह Moto G Stylus (2023) ले सकता है, जिसकी कीमत इससे ज्यादा हो सकती है।
 

Moto G Stylus (2023) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


टिपस्टर SnoopyTech ने ट्विटर पर Moto G Stylus (2023) के रेंडर्स जारी किए हैं। रेंडरर्स आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन के साथ-साथ इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करते हैं। यह होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ ब्लू और ग्लैम पिंक शेड्स में नजर आ रहा है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ ड्यूल रियर कैमरा मिल सकता है। हालांकि अन्य दो सेंसर का खुलासा नहीं हुआ है। फोन के रियर में Motorola का बैटविंग लोगो लगा हुआ है। फोन के लेफ्ट साइड पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। वहीं नीचे की ओर 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, माइक्रोफोन, स्पीकर और स्टाइलस दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि साइड में स्लिम बेजेल्स हैं जो कि ऊपर और नीचे की थोड़े मोटे हैं।

Moto G Stylus (2023)बीते महीने बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर नजर आया था। जहां फोन में न्यूनतम 4GB RAM और MediaTek Helio G88 SoC मिलने की बात कही गई थी। पिछले लीक के मुताबिक, Moto G Stylus (2023) में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड My UX skin पर चलेगा। फोन में 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी जा सकती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। ऐसा कहा गया है कि फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। Moto G Stylus (2023) में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक इनबिल्ट स्टाइलस आ सकता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.