Motorola Moto G Stylus 2021 के स्पेसिफिकेशन्स लीक, लॉन्च से दूर नहीं

पोस्ट के अनुसार, Moto G Stylus 2021 फोन में अपने पिछले वर्ज़न की तरह ही 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। बता दें, Moto G Stylus को इस साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 9 नवंबर 2020 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Stylus 2021 के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन हुए लीक
  • आगामी मोटो फोन का डिस्प्ले अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में होगा बड़ा
  • टिप्सटर के अनुसार मोटो जी स्टायलस 2021 में नहीं मिलेगा NFC सपोर्ट

Moto G Stylus 2021 में मिल सकता है 6.8 इंच डिस्प्ले

Moto G Stylus 2021 स्मार्टफोन जल्द ही स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी टिप्सटर Evan Blass द्वारा लीक कर दी गई है। टिप्सटर के अनुसार, नेक्सट जनरेशन जी स्टायलस अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में बड़े डिस्प्ले 6.8 इंच और 1080 x 2400 रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी इस स्मार्टफोन को अगले साल लॉन्च कर सकती है और सामने आए स्पेसिफिकेशन भी संकेत देते हैं कि फोन की लॉन्च तारीख काफी करीब है।

Evan Blass के मुताबिक Motorola Moto G Stylus 2021 का मॉडल नंबर XT2115 है। उन्होंने जानकारी दी कि फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर को पिछले हिस्से से हटाकर साइड में जगह दे दी गई है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि आगामी फोन में NFC सपोर्ट नहीं होगा और यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।

पोस्ट के अनुसार, मोटोरोला जी स्टायलस 2021 फोन में अपने पिछले वर्ज़न की तरह ही 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। बता दें, Moto G Stylus को इस साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। इसके नए वर्ज़न में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का अल्टा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा होल-पंच डिस्प्ले स्टाइल के साथ दिया जा सकता है।

मोटोरोला मोटो जी स्टायलस 2021 में दिया जाने वाला प्रमुख अपग्रेड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। यह फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। टिप्सटर के अनुसार, इस फोन का कथित रूप से कोडनेम Minsk है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2300 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.