मोटो जी (जेन 4), मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन 9 जून को हो सकते हैं लॉन्च

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2016 13:41 IST
मोटोरोला मोटो जी (जेन 4) और मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन के बारे अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। हाल ही में इन हैंडसेट की तस्वीर और वीडियो भी लीक हुए थे। अब पता चला है कि इनमें से एक फोन को इस साल 9 जून को लॉन्च किया जाएगा।

गुरुवार को ज़ूक ज़ेड2 प्रो स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के दौरान लेनोवो के सीईओ यांग युआनक्विंग ने बताया कि मोटोरोला अपना एक स्मार्टफोन 9 जून को लॉन्च करेगी। यह जानकारी गिज़मोचाइना ने दी।

याद दिला दें कि ज़ूक लेनोवो का सब-ब्रांड है। और लेनोवो ने ही 2014 में मोटोरोला को गूगल से खरीदा था। युआनक्विंग ने लॉन्च तारीख के अलावा हैंडसेट के बारे में कुछ और नहीं बताया। हाल के दिनों में जिस तरह से मोटो जी फोर्थ जेन और मोटो जी4 प्लस के बारे में खुलासा हुए हैं, उसके आधार उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इनमें से किसी एक हैंडसेट को लॉन्च करेगी।

इस हफ्ते की शुरुआत में मोटो जी (जेन 4) के प्रोटोटाइप का वीडियो सामने आया था। और मोटो जी4 प्लस की तस्वीरें लीक हुई थीं। लीक हुई तस्वीर में मोटो जी4 प्लस का व्हाइट कलर वेरिएंट नज़र आ रहा था जिसमें होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होने की उम्मीद है। तस्वीर में इस हैंडसेट के स्पीकर ग्रिल, फ्रंट कैमरा, रियर कैमरा और ऑटोफोकस सेंसर नज़र आ रहे हैं। कंपनी का लोगो प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद है। इसके दो माइक्रोफोन भी नज़र आ रहे हैं जो फिंगरप्रिंट सेंसर और रियर कैमरे के पास मौजूद हैं।
Advertisement

दूसरी तरफ, वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर मोटो जी (जेन 4) के प्रोटोटाइप का वीडियो जारी किया गया था। हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया। इस वीडियो में नज़र आ रहे हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। काले रंग के इस स्मार्टफोन की तुलना 2014 के मोटो एक्स मॉडल से की गई थी। इतना तो साफ है मोटो जी सीरीज का अगला फोन पुराने जेनरेशन के हैंडसेट से ज्यादा बड़ा है। वीडियो में स्मार्टफोन को चारो तरफ से दिखाने के अलावा एक्टिव डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में भी बताया गया है। गौर करने वाली बात है कि यह तकनीक पहले से ही मोटो हैंडसेट का हिस्सा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.