Moto G 5G और Moto G9 Power भारत में जल्द लॉन्च का दावा, ये हैं खासियतें

Moto G 5G को ग्लोबल मार्केट में इस महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च किया गया था। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में 299.99 यूरो (लगभग 26,200 रुपये) है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 24 नवंबर 2020 15:21 IST
ख़ास बातें
  • Moto G9 Power और Moto G 5G को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है
  • Moto G9 Power 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • Moto G 5G 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर से है लैस

Moto G 5G को ग्लोबल मार्केट में इस महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च किया गया था

Moto G 5G और Moto G9 Power भारत में जल्द लॉन्च हो सकते हैं। एक टिप्सटर ने इसका दावा किया है। दोनों फोन इस महीने की शुरुआत में यूरोपीय बाज़ार में लॉन्च किए गए थे और उस समय, Motorola ने इनकी भारतीय उपलब्धता को लेकर जानकारी साझा नहीं की थी। जबकि कंपनी ने कहा है कि मोटो जी 5जी आने वाले हफ्तों में भारत, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और एशिया में आएगा। लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी स्पष्ट तारीख या लॉन्च इवेंट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

एक ज्ञात टिपस्टर मुकुल शर्मा के ट्वीट के अनुसार, Moto G 5G और Moto G9 Power जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे। हालांकि ट्वीट में सटीक लॉन्च की तारीख की जानकारी नहीं है, लेकिन यह भारत लॉन्च की पुष्टि जरूर करता है। फिलहाल यह टिप्सटर का दावा है, Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने अभी तक दोनों फोन के भारत लॉन्च पर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
Advertisement
 

Moto G 5G price, availability

मोटो जी 5जी को ग्लोबल मार्केट में इस महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च किया गया था। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में 299.99 यूरो (लगभग 26,200 रुपये) है। यूरोप में फोन को वॉलकैनिक ग्रे व फ्रॉस्टिड सिल्वर रंग विकल्पों में लॉन्च हुआ है।
 

Moto G 5G specifications

मोटो जी 5जी फोन कंपनी की जर्मन साइट पर लिस्ट किया गया है, हालांकि फोन की सेल फिलहाल शुरू नहीं हुई है। मोटो जी 5जी फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) LTPS डिस्प्ले मौजूद है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 394पीपीआई है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलता है। वहीं, यह फोन 64 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है, जिसमें 1 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलता है।  

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर और 118 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी वाइड-एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए में f/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  
Advertisement

मोटो जी 5जी फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 20 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग विकल्प मिलता है। फोन की बैटरी दो दिन तक आपका साथ देती है। इसके इलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi 802.11ac, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस आदि मौजूद है। मोटो जी 5जी फोन डस्ट रसिस्टेंट के लिए IP52 सर्टिफाइड है। फोन का डायमेंशन 166x76x10mm और भार 212 ग्राम है।
Advertisement
 

Moto G9 Power specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटो जी9 पावर एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलता है। वहीं, यह फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।  

मोटो जी9 पावर में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

जैसे कि नाम से समझ आता है मोटो जी9 पावर की सबसे मजबूत कड़ी है इसका बैटरी बैकअप। इस फोन में आपको 6,000 एमएएच की बैटरी 22 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ प्राप्त होगी। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 60 घंटों तक आपको साथ देगी। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक और 4जी एलटीई शामिल है। यह फोन 9.66mm मोटा और 221 ग्राम भारी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.