Moto E7 लॉन्च से दूर नहीं, एक साथ मिले कई सर्टिफिकेशन्स

Moto E7 Plus की भारत में कीमत 9,499 रुपये है और Moto E7 की कीमत इससे कम हो सकती है।

Moto E7 लॉन्च से दूर नहीं, एक साथ मिले कई सर्टिफिकेशन्स

Moto E7 मौजूदा Moto E7 Plus का टोन-डाउन मॉडल होगा

ख़ास बातें
  • Moto E7 पहले भी कई बार हो चुका है लीक
  • Moto E7 Plus का टोन-डाउन मॉडल होगा आगामी फोन
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप और 2 जीबी रैम से लैस हो सकता है मोटो ई7
विज्ञापन
Moto E7 को कई सर्टिफिकेशन साइटों पर देखा गया है, जो इसके जल्द लॉन्च होने का एक इशारा है। फोन को यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC), थाईलैंड में नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकॉम कमिशन (NBTC) और TUV सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। याद दिला दें कि इस सीरीज़ के हाई-एंड मॉडल Moto E7 Plus को पिछले महीने लॉन्च किया गया था, लेकिन लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी ने Moto E7 के लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। पिछले लीक में मोटो ई7 के पीछे डुअल कैमरा सेटअप होने का सुझाव भी मिला था।

91Mobiles ने FCC, NBTC और TUV साइट्स पर Moto E7 को देखा है। फोन को मॉडल नंबर XT2095-3 के साथ NBTC पर लिस्ट किया गया है, हालांकि, इसमें मॉडल नंबर और स्मार्टफोन के नाम के अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं मिलती है। मॉडल नंबर XT2095-1 के साथ Moto E7 का एक वेरिएंट FCC पर भी देखा गया है और इसे एसी अडैप्टर, बैटरी, ईयरफो और यूएसबी केबल जैसे इन-बॉक्स एक्सेसरीज़ के साथ लिस्ट किया गया है। TUV सर्टिफिकेशन में KG40 बैटरी मॉडल की एक लिस्ट दी गई है, जिसमें कहा गया है कि Moto E7 5W चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000mAh की बैटरी से लैस होगा।
 

Moto E7 price in India, specifications

Moto E7 Plus की भारत में कीमत 9,499 रुपये है और Moto E7 की कीमत इससे कम हो सकती है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो पिछले लीक से पता चला था कि फोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले है। प्रोसेसर ज्ञात नहीं है, लेकिन यह 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आ सकता है। मोटो ई7 में 13-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें शामिल नॉच के अंदर 5-मेगापिक्सल शूटर होने की भी बात कही गई है।

Moto E7 में 3,550mAh बैटरी बताई गई है और कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, वाई-फाई, एलटीई, जीपीएस और ब्लूटूथ शामिल हैं। मोटो ई7 के बैक पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। जैसा कि हमने बताया कि Motorola ने इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto E7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »