Moto E6s की पहली सेल आज, इन ऑफर्स के साथ होगी बिक्री

Moto E6s का सिर्फ एक वेरिएंट होगा- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। इसे 7,999 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 23 सितंबर 2019 11:18 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ई6एस में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • मोटो ई6एस में हीलियो पी22 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
  • Moto E6s की बैटरी 3,000 एमएएच की है

Moto E6s है दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

Moto E6s की पहली सेल सोमवार को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी। यह स्मार्टफोन लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड का लेटेस्ट बजट हैंडसेट है। यह फोन वाकई में आईएफए 2019 में पेश किए गए मोटो ई6 प्लस का भारतीय वेरिएंट है।  Moto E6s फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है और यह एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। यह मोटो ई सीरीज़ का पहला फोन है जिसमें दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इस फोन की बैटरी बाहर निकाली जा सकती है। Moto E6s में 6.1 इंच डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच है।
 

Moto E6s price in India, sale offers

मोटो ई6एस का सिर्फ एक वेरिएंट होगा- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। इसे 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। नया Motorola फोन रिच कार्नबेरी और पॉलिश्ड ग्रेफाइट रंग में मिलता है।
Advertisement

इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे होगी। मोटो ई6एस के लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो इस हैंडसेट के साथ जियो की ओर 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। क्लियरट्रिप की ओर से 3,000 रुपये का वाउचर दिया जाएगा।
 

Moto E6s specifications

डुअल-सिम मोटो ई6एस एंड्रॉयड पाई पर चलता है। यह स्टॉक इंटरफेस के साथ आता है। लेकिन मोटोरोला ने फोन को एंड्रॉयड 10 अपडेट देने के संबंध में कुछ नहीं बताया है। मोटो ई6एस में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (720x1560 पिक्सल) ओलेड मैक्स विज़न डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 4 जीबी रैम होंगे।
Advertisement


मोटो ई6एस में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, इसका अपर्चर एफ/2.0 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। स्टोरेज 64 जीबी होगी और माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Moto E6s में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 155.6x73.06x8.6 मिलीमीटर और वजन 149.7 ग्राम है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएए की बैटरी है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Doesn’t weigh much
  • Lean software
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No compass
  • Average battery life, slow charging
  • Outer shell smudges easily
  • Underwhelming cameras
  • Slightly weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  2. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  3. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  4. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  5. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  6. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  7. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  9. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  10. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.