Moto E6 हुआ लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा और स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर से है लैस

Motorola Moto E6: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने मोटो ई6 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। जानें हैंडसेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जुलाई 2019 11:34 IST
ख़ास बातें
  • Moto E6 में 5.5 इंच एचडी+ स्क्रीन दी गई है
  • मोटो ई6 में है सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा
  • 3,000 एमएएच की बैटरी है मोटो ई6 में

Motorola Moto E6: मोटो ई6 हुआ लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा और स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर से है लैस

Moto E6 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने अपनी मोटो ई-सीरीज़ के अंतर्गत नए मोटो ई6 स्मार्टफोन को उतारा है। मोटो ई6 एक बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन है, मोटोरोला ब्रांड के इस हैंडसेट में डिस्प्ले नॉच, होल-पंच या ऑल-स्क्रीन डिज़ाइन नहीं है। मोटो ई6 का डिज़ाइन आपको कुछ सालों पहले तक लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के डिज़ाइन की याद दिलाएगा। फोन के ऊपरी, निचले हिस्से और किनारों में बॉर्डर है। आइए अब आपको मोटोरोला मोटो ई6 की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Motorola Moto E6 की कीमत

मोटो ई6 की कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 10,300 रुपये) तय की गई है। मोटो ई6 के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- एक नेवी ब्लू और दूसरा स्टैरी ब्लैक। मोटोरोला का कहना है कि अमेरिका में हैंडसेट की बिक्री Verizon पर शुरू हो गई है और जल्द ही यह अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर जैसे कि टी-मोबाइल, बूस्ट मोबाइल, मेट्रो बाय टी-मोबाइल और यूएस सेल्युलर के माध्यम से उपलब्ध होगा। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि इसे अन्य मार्केट में कब तक उतारा जाएगा।
 

Motorola Moto E6 specifications

स्पेसिफिकेशन की अगर बात करें तो Moto E5 की तुलना में मोटो ई6 बड़ा अपग्रेड वर्जन नहीं है। मोटोरोला मोटो ई6 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसमें 5.5 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और इसकी पिक्सल डेनिसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। फिलहाल हैंडसेट सिंगल सिम कार्ड स्लॉट के साथ लॉन्च किया गया है लेकिन हो सकता है कि एशिया और अन्य क्षेत्रों में इसे डुअल-सिम कार्ड स्लॉट के साथ उतारा जाए।

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मोटो ई6 में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 505 जीपीयू के साथ 2 जीबी रैम है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो ई6 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

मोटो ई6 के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 2 इन 1 फ्रंट पोर्टेड स्पीकर, 2 माइक, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट और पी2आई नैनो कोटिंग का इस्तेमाल हुआ है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई सपोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन और जीपीएस शामिल है। हैंडसेट की लंबाई-चौड़ाई 149.7x72.3x8.57 मिलीमीटर और वजन 159 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.