4GB रैम, ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Moto E32s ‘बजट’ फोन लॉन्‍च

कंपनी ने यूजर्स को दो साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जून 2022 15:18 IST
ख़ास बातें
  • Moto E32s स्‍मार्टफोन गुरुवार को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया
  • यह Moto E32 के मुकाबले थोड़ा बदला हुआ वर्जन है
  • यह फोन 4GB + 64GB मॉडल में भी आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है

इंडिया में मोटो E32s की कीमत इसके बेस वैरिएंट 3GB RAM + 32GB स्टोरेज मॉडल के लिए 8,999 रुपये से शुरू होती है।

Moto E32s स्‍मार्टफोन गुरुवार को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया। नया मोटोरोला फोन इससे पहले आए Moto E32 के मुकाबले थोड़ा बदला हुआ वर्जन है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप समेत दूसरे फीचर्स के साथ आता है। Moto E32s में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G37 प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 12 पर चलता है। कंपनी ने यूजर्स को दो साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में IP52-सर्टिफाइड वॉटर रेपेलेंट डिजाइन भी दिया गया है। कुल मिलाकर Moto E32s बजट कैटिगरी में Redmi 10A, Realme C31 और Redmi 10 जैसे स्‍मार्टफोन्‍स से मुकाबला करेगा। 
 

Moto E32s के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

इंडिया में मोटो E32s की कीमत इसके बेस वैरिएंट 3GB RAM + 32GB स्टोरेज मॉडल के लिए 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह इंट्रोडक्‍टरी प्राइस हैं। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इंट्रोडक्‍टरी प्राइस कब तक वैलिड होंगे और उसके बाद फोन की कीमत क्‍या होगी। यह फोन 4GB + 64GB मॉडल में भी आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। Moto E32s को मिस्टी सिल्वर और स्लेट ग्रे कलर्स में लाया गया है और यह 6 जून की दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, जियो मार्ट, जियो मार्ट डिजिटल और रिलायंस डिजिटल पर खरीदारी के लिए उपलब्‍ध होगा। 
Advertisement

Moto E32s ने इस महीने की शुरुआत में यूरोप में EUR 149.99 (लगभग 12,400 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ शुरुआत की थी। 
 

Moto E32s के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Moto E32s स्‍मार्टफोन Android 12 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G37 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 4GB तक LPDDR4X रैम है। Moto E32s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/2.2 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए Moto E32s में f/2.0 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरा में पोर्ट्रेट, पैनोरमा, प्रो और नाइट विजन मोड दिए गए हैं। रियर कैमरे में एलईडी फ्लैश भी है। यह 30fps पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। Moto E32s स्‍मार्टफोन 64GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट के जरिए स्‍टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात की जाए, तो Moto E32s में 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी इस फोन में मिलता है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। बॉक्‍स में 10W का चार्जर दिया गया है। फोन का वजन 185 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी37

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.