मोटो ई3 पावर का वीडियो टीज़र जारी, फास्ट चार्जिंग फ़ीचर से होगा लैस

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 सितंबर 2016 10:24 IST
ख़ास बातें
  • मोट ई3 पावर कै पहला वीडियो टीज़र जारी
  • यह फोन फास्ट चार्जिंग फ़ीचर के साथ आएगा
  • मोटो ई3 पावर की कुछ दिनों पहले हॉंगकॉंग में बिक्री होते देखी गई थी
मोटो जी4 प्ले को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने खुलासा किया है कि कंपनी मोटो ई3 पावर को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब मोटो इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर इस स्मार्टफोन का पहला टीज़र जारी किया है।

मोटो द्वारा ट्विटर पर जारी किए गए इस वीडियो टीज़र में फोन की बैटरी के फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होने की जानकारी दी गई है। इस टीज़र में बताया गया है, '' ई3 पावर फास्ट चार्जिंग से लैस होगा।'' इसके अलावा वीडियो में कंपनी ने ई3 पावर के जल्द आने की भी बात कही है।

इससे पहले बर्लिन में लेनोवो एपीएसी के अध्यक्ष केन वॉंग ने गैज़ेट्स 360 को बताया था कि यह फोन इसी महीने से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

मोटो ई3 पावर हॉंगकॉंग में पिछले महीने बिक्री होते देखी गई थी। हॉंगकॉंग में मोटो ई3 पावर की कीमत 1,098 हॉंगकॉंग डॉलर (करीब 9,500 रुपये) रखी गई है। बात करें स्पेसिफिकेशन की तो मोटो ई3 पावर में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 64- बिट 1 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6735पी क्वाड-कोर प्रोसेसर व 2 जीबी रैम है। इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो, मोटो ई3 पावर में एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है और डुअल सिम सपोर्ट करता है। मोटो ई3 पावर में 3500 एमएएच की बैटरी है और इसमें 4जी एलटीई, जीपीएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।
Advertisement

इससे पहले भी मोटोरोला इंडिया ने आने वाले स्मार्टफोन के कुछ बड़े फीचर की जानकारी देते हुए तीन टीज़र जारी किए थे। इनमें एक बड़ी बैटरी, बेहतर मल्टी-टास्किंग और कैमरा क्वालिटी के बारे में बताया गया। ई3 पावर स्मार्टफोन मोटोरोला ई3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है जिसे पिछले महीने ब्रिटेन में लॉन्च किया गया था और इसे बिक्री के लिए सितंबर से उपलब्ध होना था। हालांकि, मोटो ई3 पावर में मोटो 3 की तुलना में बड़ी बैटरी, ज्यादा इनबिल्ट स्टोरेज और मेमोरी दी गई है। इस सबसे संकेत मिलेते हैं कि मोटोरोला अब मोटो ई3 को लॉन्च ना कर भारत में सीधे मोटो ई3 पावर लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.