मोटो ई3 पावर की बिक्री शुरू, इसमें है 3500 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 अगस्त 2016 16:28 IST
अगर आपको मोटो ई3 पसंद आया था तो शायद आपको मोटो ई3 पावर भी पसंद आएगा। मोटोरोला के इस नए डिवाइस को जून में वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिला था। और अब यह स्मार्टफोन हॉंग कॉंग में खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, यह स्मार्टफोन अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है।

ई3 पावर काफी हद तक ई3 से मिलता-जुलता है लेकिन बाकी स्पेसिफिेकेशन काफी अलग हैं। सबसे बड़ा बदलाव है कि ई3 पावर में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। जबकि ई3 में 2800 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी सामने आई थी।
Advertisement

मोटोरोला ई3 पावर में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) आईपीएस टचस्क्रीन डिस्प्ले होगा। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में 64-बिट मीडियाटेक एमटी6735पी चिपसेट और 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। 4जी एलटीई के साथ आने वाले इस डुअल सिम स्मार्टफोन में एक वाट का रियर स्पीकर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा।


अगर तुलना करें ई3 से तो इस फोन में ज्याद रैम व स्टोरेज है। इसके अलावा बड़ी बैटरी भी इस फोन को एक दमदार फोन बनाती है। ई3 पावर की कीमत 1,098 हॉंगकॉंग डॉलर (करीब 9,500 रुपये) है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह फोन और किन बाजारों में उपलब्ध होगा क्योंकि कंपनी ने अभी तक किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735पी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto, Moto mobile, Moto E3 power, Moto E3 Power sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.