मोटो ई3 पावर में क्या कुछ है ख़ास, जानें

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 19 सितंबर 2016 18:21 IST
मोटो ई3 पावर को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सोमवार की रात 11 बजकर 59 मिनट से उपलब्ध होगा। यह मोटोरोला की ई-सीरीज का तीसरा हैंडसेट है। इस हैंडसेट के जरिए कंपनी की कोशिश 10,000 रुपये से कम के प्राइस रेंज में अपनी हिस्सेदारी को और मजबूत करने की है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में मोटोरोला द्वारा भारत में लॉन्च किए गए लगभग सभी हैंडसेट इस प्राइस रेंज के ऊपर के रहे हैं। मोटोरोला के इस हैंडसेट की भिड़ंत शाओमी के रेडमी 3एस प्राइम से होगी जिसे हमने अपने रिव्यू खूब सराहा था।

(जानें: मोटो ई3 पावर बनाम शाओमी रेडमी 3एस प्राइम)
Advertisement

आइए यह जानने की कोशिश करते हैं मोटो ई3 पावर में क्या कुछ-खास है...

बैटरी
फोन का नाम ही बैटरी क्षमता से प्रेरित लगता है। यह 3500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा, यानी आपको एक दिन में ही बैटरी खत्म हो जाने की टेंशन से मुक्ति मिल जाएगी। बड़ी बैटरी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस फोन में 10 वॉट का रैपिड चार्जर दिया है। इसके बारे में दावा किया गया है कि मात्र 15 मिनट तक चार्ज करने पर 5 घंटे तक बैटरी लाइफ मिल जाएगी।

(जानें: मोटो ई3 पावर के सारे स्पेसिफिकेशन)
Advertisement

कैमरा
मोटो ई3 पावर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। यह बर्स्ट, पनोरमा और एचडीआर मोड से लैस है। यूज़र स्क्रीन पर कहीं भी टैप करके तस्वीरें ले पाएंगे। सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ब्यूटीफिकेशन मोड भी दिया गया है।
Advertisement

स्टॉक एंड्रॉयड
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। मोटोरोला के हैंडसेट के लिए अच्छी बात है कि यह लगभग स्टॉक एंड्रॉयड से लैस होता है। इसके अलावा ओएस को समय-समय पर अपडेट मिलते रहते हैं।
Advertisement

ऑफर
फ्लिपकार्ट पहले दिन की सेल में ग्राहकों को कई शानदार ऑफर भी दे रही है। इसके साथ 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। 599 रुपये का सेनडिस्क माइक्रोएसडी कार्ड मुफ्त मिल रहा है। एसबीआई का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 800 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा यह रिलायंस जियो वेलकम ऑफर के साथ आएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735पी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.