4,000mAh बैटरी के साथ आएगा Moto E20 फोन, स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स ऑनलाइन लीक!

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के इस स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन और 3.5mm ऑडियो जैक दिया जा सकता है। मोटो ई20 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप सिलेंड्रिक कैमरा मॉड्यूल में स्थित है, जो कि फोन के बैक पैनल पर टॉप-लेफ्ट कॉनर्स पर मौजूद है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 अगस्त 2021 12:30 IST
ख़ास बातें
  • Moto E20 का कोडनेम Aruba हो सकता है
  • मोटो ई20 में मिल सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की हो सकती है
Moto E20 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फ्रेश रेंडर आधिकारिक लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। मोटो ई20 स्मार्टफोन के रेंडर में फोन का डिज़ाइन सभी एंगल्स से देखा जा सकता है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के इस स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन और 3.5mm ऑडियो जैक दिया जा सकता है। मोटो ई20 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप सिलेंड्रिक कैमरा मॉड्यूल में स्थित है, जो कि फोन के बैक पैनल पर टॉप-लेफ्ट कॉनर्स पर मौजूद है। लीक से यह भी संकेत मिलते हैं कि मोटो ई20 स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी और यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा।  

टिप्सटर Evan Blass ने Moto E20 स्मार्टफोन का नया रेंडर लीक किया है, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन भी मौजूद हैं। टिप्सटर ने यह भी कंफर्म किया है कि इस महीने की शुरुआत में लीक हुए रेंडर्स भी मोटो ई20 फोन के थे। फोन को लेकर जानकारी दी गई है कि इसमें 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। इसके अलावा फोन 1.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी रैम मिलेगा। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 32 जीबी स्पेस मिलेगा। फिलहाल माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट कितने जीबी तक मिलेगा यह साफ नहीं है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए मोटो ई20 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की हो सकती है, जिसका कोडनेम Aruba होगा। मोटो ई20 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर XT215-1 हो सकता है।

रेंडर लीक का दावा है कि मोटो ई20 फोन में टेक्सचर बैक पैनल के साथ रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर और सिलेंड्रिकल आकार का कैमरा मॉड्यूल स्थित होगा। फ्रंट में फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया जा सकता है। वहीं फोन में सिम ट्रे बायीं ओर और वॉल्यूम व पावर बटन दायीं ओर स्थित होंगे। यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल बॉटम में स्थित होंगे और टॉप एज पर 3.5mm ऑडियो जैक दिया जाएगा।
Advertisement

Motorola ने फिलहाल मोटो ई20 फोन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। Blass ने संकेत दिए हैं कि Moto E30 पर भी इन दिनों काम कर रहाहै और इसका कोडनेम ‘Cyprus' हो सकता है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto E20, Moto E20 Specifications, Motorola, Moto E30
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.