Moto E सीरीज़ के नए फोन का रेंडर ऑनलाइन लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

टिप्सटर द्वारा शेयर किए गए रेंडर के अनुसार, Motorola स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलेगा। डिस्प्ले में बड़ा आस्पेक्ट-रेशियो और तीन किनारों पर मोटे बेजल्स मिलेंगे। जबकि बॉटम बेजल सबसे ज्यादा मोटो हो सकता है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 19 अगस्त 2021 15:06 IST
ख़ास बातें
  • लीक रेंडर फोन के नाम की जानकारी साफ नहीं है
  • फोन के बैक में मोटोरोला लोगो देखा जा सकता है
  • फोन में मिल सकता है 3.5mm हेडफोन जैक
एक बेनाम Motorola स्मार्टफोन के रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। इन रेंडर्स को एक टिप्सटर द्वारा ट्वीट के जरिए साझा किया गया है, लेकिन इसमें फोन के नाम का उल्लेख नहीं किया गया। डिज़ाइन को देखें, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्मार्टफोन Moto E सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है। मोटोरोला कंपनी कथित रूप से कुछ नए स्मार्टफोन पर काम कर रही हैं जैसे Moto E20 और Moto E40 स्मार्टफोन। हाल ही में आगामी Moto G50 5G स्मार्टफोन जिसका कोडनेम Saipan है... भी ऑनलाइन स्पॉट किया गया था जिसमें फोन के डिज़ाइन के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आई थी।

आगामी Motorola स्मार्टफोन के रेंडर्स को जाने-माने टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) द्वारा ट्वीट किया गया है। हालांकि, उन्होंने ट्वीट में यह जानकारी नहीं की है कि यह किस स्मार्टफोन का रेंडर है। ट्वीट में उन्होंने कैप्शन दिया है "इस फोन को नाम दीजिए।" डिज़ाइन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी के बजट-फ्रेंडली लाइनअप Moto E सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है।
Advertisement

Blass द्वारा शेयर किए गए रेंडर के अनुसार, मोटोरोला स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलेगा। डिस्प्ले में बड़ा आस्पेक्ट-रेशियो और तीन किनारों पर मोटे बेजल्स मिलेंगे। जबकि बॉटम बेजल सबसे ज्यादा मोटो हो सकता है। रेंडर के दायीं ओर वॉल्यूम रॉकर, पावर बटन और वॉयस असिस्टेंट को समर्पित बटन देखा जा सकता है। जबिक बायीं ओर सिम-ट्रे मौजूद है।

स्मार्टफोन के बैक पैनल पर मोटोरोला लोगो केसाथ एक हनीकॉम्ब डिज़ाइन देखा जा सकता है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि लोगो में फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है या नहीं। रेंडर्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मौजूद है। फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है, जिसमें "AI Dual Camera" दिया गया है। फोन के बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक को जगह दी गई है, साथ ही यहां यूएसबी पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी गई है।
Advertisement

इसी टिप्सटर ने हाल ही में Moto G50 5G 'Saipan' के आधिकारिक दिखने वाले रेंडर्स को साझा किया था। इस फोन का डिज़ाइन Ibiza कोडनेम वाले Moto G50 स्मार्टफोन से अलग था। 'Saipan' कोडनेम वाले मोटो जी50 5जी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी ऑनलाइन सामने आई थी, जो कि कथित रूप से मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto E Series, Moto E20
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.