Moto C Plus 499 रुपये में आपका हो जाएगा, जानें कैसे

Lenovo ने हाल ही में Moto C Plus स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर फ्लिपकार्ट पर 6,999 रुपये में मिलता है। अब मोटो सी प्लस के साथ एक्सचेंज ऑफर पेश किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 जून 2017 14:32 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में Moto C Plus स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया था
  • यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर फ्लिपकार्ट पर 6,999 रुपये में मिलता है
  • अब मोटो सी प्लस के साथ एक्सचेंज ऑफर पेश किया गया है
Lenovo ने हाल ही में Moto C Plus स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर फ्लिपकार्ट पर 6,999 रुपये में मिलता है। अब मोटो सी प्लस के साथ एक्सचेंज ऑफर पेश किया गया है। ग्राहक चाहें तो सर्वाधिक 6,500 रुपये की छूट पा सकते हैं। इस तरह से देखा जाए तो मात्र 499 रुपये में मोटोरोला का यह हैंडसेट आपका हो सकता है। हालांकि, एक्सचेंज करने पर 100 रुपये का पिकअप चार्ज लगेगा।

Moto C Plus के फाइन गोल्ड, पर्ल व्हाइट और स्टारी ब्लैक कलर वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराए गए हैं। इन सभी वेरिएंट को एक्सचेंज ऑफर के तहत उपलब्ध कराया गया है। एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलने वाली छूट स्मार्टफोन पर निर्भर करेगी। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 5 फीसदी अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। इसके अलावा रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की गई है। ग्राहकों को 30 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया है कि पुराने फोन को एक्सचेंज करने के लिए 100 रुपये पिकअप चार्ज लिया जाएगा। अगर आप सर्वाधिक एक्सचेंज ऑफर का फायदा पाने में सफल होते हैं तो मोटो सी प्लस आपको 599 रुपये का मिलेगा। आईफोन एसई एक्सचेंज करने पर 2,500 रुपये और आईफोन 5एस एक्सचेंज करने पर 4,050 रुपये, नेक्सस 6पी एक्सचेंज करने पर 6,200 रुपये और वीवो एक्स6एस प्लस एक्सचेंज करने पर 6,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
 

Moto C Plus के स्पेसिफिकेशन

मोटो सी प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है। प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसे बढ़ाना संभव भी होगा। रैम 2 जीबी है।
Advertisement

मोटो सी प्लस 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बैटरी क्षमता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ग्राहकों को पूरे दिन इस फोन को चार्ज करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। मोटो सी प्लस का डाइमेंशन 144 x 72.3 x 10 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम। कलर विकल्प और अन्य फ़ीचर मोटो सी वाले ही हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.