Moto C भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला ने पिछले महीने ही अपनी नई मोटो सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने मोटो सी स्मार्टफोन को भारत में 5,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। मोटो सी स्मार्टफोन देशभर के 100 से ज़्यादा रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 जून 2017 15:02 IST
ख़ास बातें
  • मोटो सी में 5 इंच डिस्प्ले है
  • यह स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेलर के पास उपलब्ध है
  • स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
मोटोरोला ने पिछले महीने ही अपनी नई मोटो सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने मोटो सी स्मार्टफोन को भारत में 5,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। मोटो सी स्मार्टफोन देशभर के 100 से ज़्यादा रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Moto C स्मार्टफोन भारत में पर्ल व्हाइट और स्टैरी ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

मोटो सी को मई में दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय कंपनी ने जानकारी दी थी कि 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज वाले 3 जीबी मॉडल की कीमत 89 यूरो (करीब 6,200 रुपये) होगी। वहीं, 4जी वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 99 यूरो (करीब 6,900 रुपये) देना पड़ेगा। लेकिन भारत में कंपनी ने 1 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज के साथ एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है। यह 4जी वीओएलटीई और डुअल सिम (माइक्रो सिम) सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में नेविगेशन बटन हैं लेकिन रियर या फ्रंट पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।
Advertisement

मोटो सी में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (854x480) टचस्क्रीन है। मोटोरोला के मुताबिक, इसमें 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो 1.4 माइक्रॉन पिक्सल्स, फिक्स्ड फोकस, एलईडी फ्लैश और 720 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके साथ भी एक एलईडी फ्लैश दिया गया है।

फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। साथ में मौज़ूद है 1 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज में 8 और 16 जीबी विकल्प होगा। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 2,350 एमएएच की बैटरी। मोटो सी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। मई में लॉन्च के समय, इस फोन मेटालिक चेरी और फाइन गोल्ड कलर में भी उपलब्ध कराया गया था। मोटो सी का डाइमेंशन 145.5x73.6x9 मिलीमीटर और वज़न 154 ग्राम है।
Advertisement

मोटो सी के साथ कंपनी ने पहले मोटो सी प्लस भी लॉन्च किया गया था। यह दिखने में बहुत हद तक मोटो सी जैसा ही है, लेकिन कुछ स्पेसिफिकेशन में बड़े अंतर हैं। प्लस वेरिएंट स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन, बैटरी लाइफ, रियर कैमरे, रैम और प्रोसेसर के मामले में आगे है। मोटो सी प्लस को भारत में लॉन्च किए जाने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.