मोटो सी और मोटो सी प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

मोटोरोला ने आखिरकार अपनी नई मोटो सी सीरीज़ से पर्दा उठा लिया। लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी ने मोटो सी और मोटो सी प्लस को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 16 मई 2017 11:02 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला ने आखिरकार अपनी नई मोटो सी सीरीज़ से पर्दा उठा लिया
  • पेश करने की जानकारी कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग के ज़रिए दी गई
  • मोटो सी सीरीज़ के दोनों फोन बेहद ही सस्ते एंड्रॉयड हैंडसेट हैं
मोटोरोला ने आखिरकार अपनी नई मोटो सी सीरीज़ से पर्दा उठा लिया। लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी ने मोटो सी और मोटो सी प्लस को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है। दोनों ही बजट रेंज स्मार्टफोन हैं जिनका भारत में लॉन्च किया जाना तय है। मोटो सी और मोटो सी प्लस को पेश करने की जानकारी कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग के ज़रिए दी गई।

मोटो सी बेहद ही सस्ता हैंडसेट है, कम से कम स्पेसिफिकेशन को देखकर तो ऐसा ही लगता है। इसमें 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (854x480) टचस्क्रीन है। मोटोरोला ब्लॉग में जानकारी दी गई है कि इसमें 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो 1.4 माइक्रॉन पिक्सल्स, फिक्स्ड फोकस, एलईडी फ्लैश और 720 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके साथ भी एक एलईडी फ्लैश दिया गया है।

फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। साथ में मौज़ूद है 1 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज में 8 और 16 जीबी विकल्प होगा। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 2,350 एमएएच की बैटरी। मोटो सी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इस फोन मेटालिक चेरी, पर्ल व्हाइट, फाइन गोल्ड और स्टारी ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, कलर वेरिएंट स्थानीय मार्केट पर निर्भर करेगा। मोटोरोला ब्लॉग में जानकारी दी गई है कि 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज वाले 3 जीबी मॉडल की कीमत 89 यूरो होगी। वहीं, 4जी वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 99 यूरो देना पड़ेगा।
(मोटो सी प्लस की तस्वीर)

अब बात मोटो सी प्लस की। यह दिखने में बहुत हद तक मोटो सी जैसा ही है, लेकिन कुछ स्पेसिफिकेशन में बड़े अंतर हैं। प्लस वेरिएंट स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन, बैटरी लाइफ, रियर कैमरे, रैम और प्रोसेसर के मामले में आगे है।
Advertisement

मोटो सी प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है। प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसे बढ़ाना संभव भी होगा। रैम के दो विकल्प हैं- 1 जीबी और 2 जीबी।
Advertisement

मोटो सी और मोटो सी प्लस सबसे बड़ा अंतर बैटरी है। मोटो सी प्लस 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बैटरी क्षमता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ग्राहकों को पूरे दिन इस फोन को चार्ज करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। मोटो सी प्लस का डाइमेंशन 144 x 72.3 x 10 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम। कलर विकल्प और अन्य फ़ीचर मोटो सी वाले ही हैं।

मोटो सी प्लस की कीमत 119 यूरो से शुरू होगी। यह 1 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है। जाहिर है कि 2 जीबी रैम वेरिएंट के ग्राहकों को और पैसे खर्चने होंगे। ब्लॉग में लिखा है कि कीमत स्थानीय मार्केट पर निर्भर करेंगी और उपलब्धता का खुलासा आने वाले दिनों में होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.