4,000mAh बैटरी और 6.8 इंच डिस्प्ले के साथ Mobicel Legend Max लॉन्च, जानें कीमत

Mobicel Legend Max स्मार्टफोन को दक्षिण अफ्रीका में कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Mobicel Legend स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2021 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Mobicel Legend Max में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है
  • UNISOC SC9863A सीपीयू से लैस है मोबिसेल लीजेंड मैक्स
  • फोन में आपको रियर माउंटेडिड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा
Mobicel Legend Max स्मार्टफोन को दक्षिण अफ्रीका में कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Mobicel Legend स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में 6.8 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जबकि पुराना फोन 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ आया था। साथ ही फोन में UNISOC SC9863A प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
 

Mobicel Legend Max Price

Mobicel Legend Max स्मार्टफोन की कीमत दक्षिण अफ्रीका में R1,799 (लगभग 8,916 रुपये) है। फोन में सिंगल ग्रीन कलर ऑप्शन मिलता है।
 

Mobicel Legend Max specification

Mobicel Legend Max फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन में UNISOC SC9863A सीपीयू से लैस है, जिसकी मैक्सिमम फ्रीक्वैंसी 1.6GHz है। इसके साथ फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है इसके साथ आपको auxiliary लेंस प्राप्त होते हैं। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। फोन में आपको रियर माउंटेडिड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  2. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  3. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
  2. अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
  3. स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
  4. Ferrari Luce: ₹382 करोड़ में बिकी दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार
  5. Vivo V80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  6. 17 साल के लड़के ने सुलझाई ऐसी पहेली... पढ़ते-पढ़ते कमा लिए ₹2.39 करोड़
  7. Realme स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत
  8. लैपटॉप पर तुरंत ऑफ कर दें स्क्रीन शेयरिंग ऑप्शन, हैकर्स को खुले हाथ न्यौता दे रहा है ये फीचर!
  9. Pova 8 Pro 5G Launch: 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ जानें कितनी है कीमत?
  10. 13MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition पेश, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.