एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 इस दिन से पहले होगा लॉन्च

शाओमी ने कुछ हफ्ते पहले पुष्टि की थी कि मीयूआई 9 पर काम चल रहा है। लेकिन इसकी रिलीज तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया गया था। अब मीयूआई फोरम के ज़रिए कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 को 16 अगस्त से पहले रिलीज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जुलाई 2017 18:27 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने कुछ हफ्ते पहले पुष्टि की थी कि मीयूआई 9 पर काम चल रहा है
  • मीयूआई 9 को 16 अगस्त से पहले रिलीज कर दिया जाएगा
  • चुनिंदा हैडंसेट के लिए मीयूआई 9 यूज़र इंटरफेस उपलब्ध होगा
शाओमी ने कुछ हफ्ते पहले पुष्टि की थी कि मीयूआई 9 पर काम चल रहा है। लेकिन इसकी रिलीज तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया गया था। अब मीयूआई फोरम के ज़रिए कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 को 16 अगस्त से पहले रिलीज कर दिया जाएगा। इसके अलावा शाओमी के एक अधिकारी ने मीयूआई के थीम के स्क्रीनशॉट साझा  करके यूज़र से फीडबैक मांगे हैं।

फोरम के पोस्ट के ज़रिए Xiaomi ने पुष्टि की है कि MIUI 9 को 16 अगस्त से पहले लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि शाओमी आने वाले एक महीने में चुनिंदा हैडंसेट के लिए मीयूआई 9 यूज़र इंटरफेस उपलब्ध करा देगी। MIUI के प्रोडक्ट मैनेजर ने वीबो पर स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इसमें मीयूआई के थीम नज़र आ रहे हैं।
Advertisement

शुरुआत में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि कई यूज़र ने मान लिया कि यह मीयूआई 9 के नए फ़ीचर हैं। लेकिन फोरम से ज़रिए शाओमी ने पुष्टि की है कि ये मीयूआई के नए थीम के स्क्रीनशॉट हैं। इसका मीयूआई 9 के किसी भी फ़ीचर से कोई लेना-देना नहीं है।

शाओमी के सीईओ ली जून ने पहले बताया था कि मीयूआई 9 पिछले वर्ज़न की तुलना में ज़्यादा फ्लूइड और पावरफुल होगा। इसमें स्पिल्ट स्क्रीन मोड और पिक्चर इन पिक्चर मोड भी होगा। पिक्चर इन पिक्चर मोड एंड्रॉयड ओ के साथ आने की संभावना है। वहीं, स्पिल्ट स्क्रीन फ़ीचर को एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ उपलब्ध कराया गया था। मीयूआई 9 में इस फ़ीचर पर आधारित कुछ प्रयोग देखने को मिल सकते हैं।
Advertisement

चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने मीयूआई 8 के स्टेबल वर्ज़न को पिछले साल अगस्त महीने में पेश किया गया था। इसमें डुअल ऐप्स, सेकेंड स्पेस, स्क्रॉलिंग स्क्रीनशॉट, कॉलर आईडी और कई अन्य फ़ीचर दिए गए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Miui 9, MIUI 9 LAunch Date, MIUI 9 Features, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.