Redmi 8 को मिला नया MIUI 11 अपडेट, बेहतर होगी कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस

अगर आपको अपने Redmi 8 हैंडसेट में यह अपडेट नहीं मिला है तो आने वाले दिनों में अपडेट मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

Redmi 8 को मिला नया MIUI 11 अपडेट, बेहतर होगी कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस
ख़ास बातें
  • रेडमी 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं Redmi 8 में
  • रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
Xiaomi ने मंगलवार को Redmi 8 स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट MIUI 11 अपडेट जारी करने की जानकारी दी। इस अपडेट के ज़रिए स्मार्टफोन की बैटरी और कैमरा परफॉर्मेंस में सुधार होगा। यह अपडेट भारतीय यूज़र्स के लिए अब उपलब्ध हो गया है। अपडेट ओवर-द-एयर रिलीज किया गया है। इसे हर रेडमी 8 डिवाइस तक पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा। बाकी अपडेट की तरह शाओमी द्वारा इसे भी फेज़ में रिलीज किया जाएगा। कंपनी ने नए MIUI 11 Global Stable ROM V11.0.7.0 के रोलआउट की जानकारी ट्विटर पर दी।

मीयूआई टीम ने ट्विटर पर ऐलान किया, "शाओमी के फैन्स के लिए यह अपडेट परफॉर्मेंस चैंपियन को और भी बैटरी कैमरा एक्शन के लिए तैयार करता है।"

कंपनी ने सिर्फ इतना बताया है कि यह अपडेट बैटरी और कैमरा परफॉर्मेंस में सुधार करता है। इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी गई है। अपडेट के साइज़ के बारे में भी नहीं पता है। कंपनी ने बीते महीने ही कुछ यूज़र्स के लिए इस अपडेट को रिलीज किया था। अब हर रेडमी 8 यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अगर आपको अपने Redmi 8 हैंडसेट में यह अपडेट नहीं मिला है तो आने वाले दिनों में अपडेट मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

बाकी ओवर द एयर अपडेट की तरह आपको अपने ही अपडेट का नोटिफिकेशन फोन पर मिल जाना चाहिए। आप चाहें तो Settings > About phone > Download updates में जाकर इसकी जांच अपडेट मैनुअली कर सकते हैं।
 

Redmi 8 specifications, features

डुअल-सिम रेडमी 8 में 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं।

रेडमी 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX363 सेंसर है और इसमें एफ/ 1.8 लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इस फोन में इस्तेमाल किया गया प्राइमरी सेंसर मी मिक्स 2एस और पोको एफ1 में भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कैमरा सेटअप एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन डिटेक्शन से लैस है।

आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक भी है।

Xiaomi ने अपने Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, वायरलेस एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, रिटेल बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MIUI, MIUI 11
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »