Redmi Note 7 और Redmi Note 7S को MIUI 11 अपडेट मिलने की खबर

Redmi Note 7 और Redmi Note 7S के यूज़र्स ने कंपनी के फोरम पर स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इससे इन फोन को MIUI 11 अपडेट मिलने की पुष्टि होती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2019 11:55 IST
ख़ास बातें
  • 31 अक्टूबर तक और Xiaomi फोन को मिल सकता है यह अपडेट
  • MIUI 11 अपडेट सबसे पहले Redmi K20 के लिए हुआ था जारी
  • Redmi Note 7 व Redmi Note 7S को अपडेट देने के संबंध में कोई ऐलान नहीं

Redmi Note 7 Pro को भी मिल चुका है यह अपडेट

अभी कुछ दिन पहले ही Redmi Note 7 Pro को MIUI 11 अपडेट मिलने की खबर आई थी। अब Redmi Note 7 और Redmi Note 7S यूज़र्स ने अपने-अपने डिवाइस को मिले मीयूआई 11 अपडेट के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7एस को मिले सॉफ्टवेयर अपडेट का वर्ज़न नंबर MIUI 11.05.0.PFGINXM है। यूज़र्स द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यह अपडेट 712 एमबी का है और यह अपने साथ अक्टूबर 2019 का सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है।

रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7एस के यूज़र्स ने कंपनी के फोरम पर स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इससे इन फोन को MIUI 11 अपडेट मिलने की पुष्टि होती है। Xiaomi ने पहले ऐलान किया था कि Redmi Note 7 और Redmi Note 7S को अपडेट 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच मिलेगा। ऐसा लगता है कि कंपनी ने अपने वादे को निभाया है। लेकिन अभी रोलआउट फेज़ के आधार पर हो रहा है। इसलिए हर यूज़र को अभी यह अपडेट नहीं मिला है।

आप चाहें तो About Phone > System Update सेक्शन में जाकर अपने रेडमी नोट 7 या रेडमी नोट 7एस के लिए अपडेट की जांच कर सकते हैं। अगर अपडेट आपके लिए उपलब्ध है तो हम आपको वाई-फाई कनेक्शन और फोन को चार्ज पर रखने का सुझाव देंगे।

Xiaomi की ओर से इस सॉफ्टवेयर रोलआउट का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इसलिए डाउनलोड लिंक भी नहीं उपलब्ध है।
 

MIUI 11 Features

मीयूआई 11 को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह ऑलवेज़-ऑन अनुभव प्रदान करेगा। अब मीयूआई 11 के साथ डायनामिक क्लॉक मिलेगी जो ऑलवेज़-ऑन, लॉक स्क्रीन पर प्लेस होगी। Xiaomi ने अपडेट में सिमिट्रिकल पैटर्न को लॉक स्क्रीन पर जोड़ने का भी विकल्प दिया है। Wallpaper Carousel फीचर को देने के लिए Xiaomi ने Glance के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ा दिया है। कंपनी का दावा है कि इस नए फीचर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह यूज़र्स को पर्सनलाइज्ड लॉक स्क्रीन एक्सपीरियंस देगा। MIUI 11 के साथ मौजूदा फाइल मैनेजर ऐप को भी डॉक्यूमेंट व्यूअर के साथ अपग्रेड किया गया है। MIUI 11 के साथ कैल्क्यूलेटर ऐप को भी फ्लोटिंग इंटरफेस के साथ अपग्रेड किया गया है, जिससे कि यूज़र आसानी से कैल्क्युलेशन कर सकें। मीयूआई 11 क्विक रिप्लाई फीचर के साथ आ रहा है, इस फीचर की मदद से आप एक्टिव ऐप, वीडियो या स्क्रीन पर गेम को छोड़े बिना ही मैसेज या कॉल का आसानी से रिप्लाई कर सकेंगे। Xiaomi ने घोषणा की है कि नया मीयूआई 11 अपडेट नेचुरल साउंड इफेक्ट, वायरलेस प्रिंट, डुअल क्लॉक, मी शेयर जैसे फीचर्स के साथ आएगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent battery life
  • Good cameras
  • Smooth performance
  • Bad
  • MIUI has spammy ads
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger isn’t bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15 Ultra में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  3. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  6. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  7. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  2. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  3. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  4. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  5. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  6. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  7. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  9. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  10. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.