आ रहे हैं प्रीमियम Lumia स्मार्टफोन, जिनमें होगा Windows 10

आ रहे हैं प्रीमियम Lumia स्मार्टफोन, जिनमें होगा Windows 10
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जल्द ही बाजार प्रीमियम लूमिया (Lumia) स्मार्टफोन उतार सकती है, जो विंडोज 10 (Windows 10) ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएंगे। इसकी पुष्टि कंपनी ने की है। इसके अलावा Microsoft ने यह भी बताया है कि वह इस साल के आईएफए (IFA) में कई और डिवाइस लॉन्च करेगी।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने हाल ही में अपने मोबाइल बिजनेस को पटरी पर लाने के लिए पुनर्गठन की योजना का ऐलान किया था।

Microsoft के विंडोज और डिवाइसेज ग्रुप के एक्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिटेंड टेरी मायरसन ने कहा, "पिछले हफ्ते हमने Lumia लाइन अप पर ध्यान लगाने की घोषणा की, पर मैं साफ कर दूं कि आप जल्द ही Windows 10 के लिए डिजाइन किए प्रीमियम Lumia हैंडसेट देखेंगे।'' उन्होंने ये बातें कंपनी की वर्ल्डवाइड पार्टनर कॉन्फ्रेंस में कहीं. हालांकि, मायरसन ने IFA में किसी Windows 10 डिवाइस को लॉन्च किए जाने के बारे में कोई इशारा नहीं किया।

शुरुआती लीक की मानें, तो Microsoft दो हाई-एंड Lumia हैंडसेट पर काम कर रही है, जिनका कोडनेम 'Cityman' और 'Talkman' है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दोनों ही स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट के हैं।

एक दूसरी घोषणा के जरिए Microsoft ने बताया कि कंपनी के ओईएम डिविजन के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट निक पार्कर 4 सिंतबर को IFA 2015 में कीनोट (Keynote) भाषण देंगे। इस कीनोट का टाइटल है, "विंडोज 10 लाइट्स अप न्यू डिवाइसेज (Windows 10 Lights up New Devices)"। इस दौरान ही नए Windows 10 डिवाइस लॉन्च किए जाएंगे। इनमें टैबलेट, टू-इन-वन, प्रीमियम नोटबुक्स, गेमिंग डिवाइस और ऑल-इन-वन शामिल हैं।

Microsoft के कीनोट का जिक्र करते हुए IFA के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर जेंस हीथेकर ने कहा, "यह सॉफ्टवेयर, और डिवाइस पर उसके इस्तेमाल के अनुभव के बारे में है। Windows 10 आ रहा है, जिसमें कंज्यूमर और बिजनेस हाउस के लिए नई खूबियां हैं और अनुभव भी। हम भी Microsoft के कीनोट को लेकर उत्साहित हैं।''

यह देखते हुए कि इस प्रेस रिलीज में कहीं भी फोन लॉन्च का जिक्र नहीं किया गया है। ऐसा लगता है कि Microsoft किसी और इवेंट में प्रीमियम Lumia फोन का ऐलान करेगी।

पिछले हफ्ते ही Microsoft ने घोषणा की थी कि वह हर साल तीन अलग सेगमेंट में एक या दो हैंडसेट लॉन्च करेगी। कंपनी ने मोबाइल बिजनेस को एफोर्डेबल सेगमेंट, बिजनेस कस्टमर्स और प्रीमियम एंड (फ्लैगशिप डिवाइस) के बीच बांटा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »