माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 850 स्मार्टफोन के डिजाइन का पता चला

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2015 11:39 IST
ऐसा लगता है कि लूमिया 550, लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बाद माइक्रोसॉफ्ट अब लूमिया 850 को बनाने में जुटी है। इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं जो इस हैंडसेट के प्रोटेक्टिव केस की बताई जा रही हैं। इन तस्वीरों के आधार पर हैंडसेट की डिजाइन का अनुमान लगता है।

गिज़मोचाइना द्वारा जारी की गई तस्वीरों से पता चलता है कि हैंडसेट में रियर कैमरा बैक पैनल पर टॉप में ऊपर की ओर है। इसके ऊपर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। पावर बटन और वॉल्यूम बटन स्मार्टफोन की दायीं तरफ नज़र आ रहे हैं। तस्वीरों में दिख रहा हैंडसेट नीले रंग का है। हालांकि, इसका ज्यादातर हिस्सा प्रोटेक्टिव केस से छिपा है, इस कारण से लूमिया 850 के बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।
 

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, विंडोज 10 पर आधारित लूमिया 850 मेटल फ्रेम के साथ आएगा। यह 5 इंच के 768x1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 10 मेगापिक्सल के रियर कैमरे, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 चिपेसट, 1 जीबी रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और 2650 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 850 के बारे में पहली बार जानकारी जुलाई में सामने आई थी। दरअसल, इस हैंडसेट को लूमिया 650 के साथ टेस्ट किया जा रहा था। गौर करने वाली बात है कि लूमिया 650 की तस्वीरें एक बार फिर हाल ही में लीक हुई हैं।
Advertisement

याद रहे कि माइक्रोसॉफ्ट के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर क्रिस कापोसेला ने पिछले हफ्ते इशारों में कहा था कि कंपनी एक हाई-एंड स्मार्टफोन पर काम कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह बहु-प्रतीक्षित सर्फेस फोन की बात कर रहे थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.