माइक्रोमैक्स का यू यूटोपिया होगा मेटल बॉडी वाला प्रीमियम स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2015 10:48 IST
माइक्रोमैक्स की सहायक कंपनी यू टेलीवेंचर्स ने एक बार फिर अपने हाई-एंड स्मार्टफोन यूटोपिया का टीज़र जारी किया है। इस बार कंपनी द्वारा हैंडसेट की बिल्ड प्रोफाइल की ओर इशारा किया गया है।

टीज़र इमेज में स्मार्टफोन का मेटर फ्रेम नज़र आ रहा है। यूटोपिया के मेटल बॉडी के किनारे भी दिख रहे हैं। इस पर लिखा है, "R.I.P Plastic & Sandstone"। इशारों में कंपनी ने शाओमी और वनप्लस की बिल्ड क्वालिटी पर निशाना साधा है। आगे लिखा है, ''असली पावर मेटल में होता है।''फिलहाल कंपनी ने अपने प्रतीक्षित हैंडसेट के बारे इससे ज्यादा कुछ और खुलासा नहीं किया है। गौर करने वाली बात है कि यह मेटल बॉडी वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। अब तक लॉन्च किए जा चुके हैंडसेट यू यूरेका, यूफोरिया, यूरेका प्लस और यू यूनीक प्लास्टिक बॉडी डिज़ाइन के साथ
 आते हैं।

इसे पहले, कंपनी के संस्थापक राहुल शर्मा ने ट्वीट करके बताया था कि 'धरती के सबसे पावरफुल फोन' यू यूटोपिया को भारत में लॉन्च किया जाएगा। बॉडी प्रोफाइल को देखते हुए माइक्रोमैक्स से प्रीमियम कीमत की उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement

याद रहे कि सितंबर महीने की शुरुआत में यू यूनीक स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले यू550 हैंडसेट को गीकबेंच लिस्टिंग पर देखा गया था। इसके अलावा भारत के इंपोर्ट/एक्सपोर्ट मेनिफेस्ट साइट पर भी। माना जा रहा है कि कंपनी ने जिस हाई-एंड स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया है, वह यू550 ही हो सकता है।

याद रहे कि गीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, यू यू5050 एक हाई-एंड डिवाइस है। इसमें 1.5गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 810 (एमएसएम8994) प्रोसेसर के साथ 4 जीबी का रैम होगा। लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि हैंडसेट में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड सायनोजेन ओएस पर चलेगा। यू5050 को सिंगल कोर टेस्ट में 1353 और मल्टीकोर टेस्ट में 4622 का स्कोर मिला।
Advertisement

इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा की लिस्टिंग के मुताबिक, यू5050 में डुअल सिम सपोर्ट है। इसमें  5.2 इंच का डिस्प्ले है और माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। माइक्रोमैक्स यू5050 स्मार्टफोन को चीन से भारत लाया गया है और इसकी घोषित कीमत 20,295 से 20,752 रुपये के बीच है। ध्यान रहे कि इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर अलग होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.