Micromax IN Note 2 फोन मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर से होगा लैस! गीकबेंच से मिला इशारा

गीकबेंच लिस्टिंग में Micromax फोन मॉडल नंबर Micromax E7446 के साथ लिस्ट है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के मोनिकर की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Micromax IN Note 2 फोन हो सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 26 जुलाई 2021 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Micromax ln Note 2 फोन 4 जीबी रैम से हो सकता है लैस
  • लिस्टिंग में सिंगल कोर स्कोर 500 है और मल्टी-कोर स्कोर 1,546 है
  • फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
Micromax IN Note 2 स्मार्टफोन कंपनी की IN सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन हो सकता है, जिसका इशारा लेटेस्ट गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए मिला है। बता दें कंपनी ने IN सीरीज़ मार्च महीने में शुरू की थी, जिसके तहत कंपनी अब-तक Micromax In Note 1,  Micromax In 1 और Micromax In 1B स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। इस कड़ी में अटकले लगाई जा सकती है कि आगामी स्मार्टफोन Micromax IN Note 2 स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि, लेटेस्ट गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए फोन के मोनिकर की पुष्टि नहीं होती है।

गीकबेंच लिस्टिंग में Micromax फोन मॉडल नंबर Micromax E7446 के साथ लिस्ट है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के मोनिकर की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Micromax IN Note 2 फोन हो सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन Android 11 पर काम करेग। साथ ही फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2GHz होगी। इसके साथ ही फोन में 4 जीबी रैम मिलेगी।
Advertisement

लिस्टिंग में फोन का सिंगल कोर स्कोर 500 है और मल्टी-कोर स्कोर 1,546 है।

आपको बता दें, कंपनी 30 जुलाई को एक इवेंट का आयोजन करने वाली है। माना जा रहा है कि इस इवेंट के दौरान इस नए फोन को लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

Gizmochina की रिपोर्ट में लीक्स का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि आगामी इन 2 फोन में 6.5 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा, और सेल्फी के लिए इसमें वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद होगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax ln 2b, Micromax ln 2c, Micromax
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.