माइक्रोमैक्स कैनवस पेस 4जी बजट फोन हुआ लिस्ट, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 नवंबर 2015 17:07 IST
देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपने कैनवस सीरीज का नया स्मार्टफोन कैनवस पेस 4जी पेश किया है। यह हैंडसेट एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 6,821 रुपये में उपलब्ध है। हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है।

माइक्रोमैक्स कैनवस पेस 4जी एक डुअल-सिम (जीएसएम+जीएसएम) फोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 1 जीबी रैम से लैस होगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो जीपीयू इंटिग्रेटेड है।
स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट का कैमरा भी। कैनवस पेस 4जी की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। आम कनेक्टिविटी फ़ीचर के अलावा स्मार्टफोन में कैट. 4 इनेबल्ड एलटीई कनेक्टिविटी मौजूद हैं। यह 150 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है।
Advertisement

डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी। लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट की बैटरी 9 घंटे तक का टॉक टाइम और 375 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट में एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं। कैनवस पेस 4जी को ब्लैक कलर वेरिएंट में ईबे इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

माइक्रोमैक्स ने इस महीने ही कैनवस एक्सप्रेस 4जी स्मार्टफोन 6,599 रुपये में भारत में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.