• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4जी में है 4000 एमएएच की बैटरी, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4जी में है 4000 एमएएच की बैटरी, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4जी में है 4000 एमएएच की बैटरी, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
विज्ञापन
कैनवस जूस 4 हैंडसेट पेश करने के कुछ दिनों बाद ही माइक्रोमैक्स ने इस स्मार्टफोन का 4जी वेरिएंट कैनवस जूस 4जी (क्यू461) को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। लिस्टिंग में हैंडसेट की कीमत या उपलब्धता का कोई ज़िक्र नहीं है।

माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4जी हैंडसेट कैनवस जूस 4 का अपग्रेडेड वर्ज़न है। कैनवस जूस 4 हैंडसेट 3जी को सपोर्ट करता है जबकि अपग्रेडेड वेरिएंट में 4जी एलटीई फ़ीचर है। माइक्रोमैक्स की लिस्टिंग में कहा गया है कैनवस जूस 4जी 50 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड और 150 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड के साथ आएगा।

(देखें: माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4जी बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4)

कैनवस जूस सीरीज के अन्य हैंडसेट की तरह कैनवस जूस 4जी ज्यादा बैटरी के साथ आता है। इस हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी है। गौर करने वाली बात है कि कैनवस जूस 4 में 3000 एमएएच की बैटरी है।

माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4जी स्मार्टफोन डुअल-सिम (जीएसएम+जीएसएम) हैंडसेट है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 2 जीबी का रैम है।

इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4जी स्मार्टफोन 3जी, वाई-फाई, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है।

एक्सेलेरोमीटर, मैगनेटोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी डिवाइस का हिस्सा होंगे। कैनवस जूस 4जी की बैटरी के बारे में दावा किया गया है कि यह 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 450 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »