Micromax Canvas Infinity Pro लॉन्च, इसमें हैं दो फ्रंट कैमरे

माइक्रोमैक्स ने अपनी इनफिनिटी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन कैनवस इनफिनिटी प्रो लॉन्च कर दिया है। कैनवस इनफिनिटी प्रो में पतले किनारे वाला डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे हैं। Micromax Canvas Infinity की कीमत 13,999 रुपये है।

Micromax Canvas Infinity Pro लॉन्च, इसमें हैं दो फ्रंट कैमरे
ख़ास बातें
  • Micromax Canvas Infinity Pro की कीमत 13,999 रुपये है
  • फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है
  • स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने अपनी इनफिनिटी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन कैनवस इनफिनिटी प्रो लॉन्च कर दिया है। कैनवस इनफिनिटी प्रो में पतले किनारे वाला डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे हैं। Micromax Canvas Infinity Pro की कीमत 13,999 रुपये है। माइक्रोमैक्स का नया हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 6 दिसंबर से उपलब्ध होगा। कंपनी ने अगस्त में माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी लॉन्च किया था जिसकी कीमत 9,999 रुपये थी।

माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी प्रो में एक 5.7 इंच (720 1440) रिज़ॉल्यूशन वाला एचडी स्क्रीन है, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है। स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है।  

Micromax Canvas Infinity Pro में एक डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 20 मेगापिक्सल प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा पोर्ट्रेट मोड, फेस ब्यूटी मोड, ऑटो सीन डिटेक्शन, सुपर पिक्सल, पैनोरमा और टेल एल्बम जैसे मोड सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में कैमरे से बेहतर क्वालिटी वाली तस्वीरें आती है।

कैनवस इनफिनिटी प्रो को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिससे 420 घंटे तक का स्टैंडबाय, 22 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक और 6 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। कंपनी ने रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है जिसे लेकर दावा है कि यह 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर सकता है। इसके साथ ही यूज़र स्क्रीन पर तीन उंगिलियों को स्वैप कर 10 पेज जितना लंबा स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। कनेक्ट्विटी के लिए माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी प्रो में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी समेत सभी स्टैंडर्ड फ़ीचर दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »