माइक्रोमैक्स कैनवस 5 लाइट स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स कैनवस 5 लाइट स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • कैनवस 5 लाइट स्पेशल एडिशन में विड-फिनिश रियर पैनल है
  • इस फोन को कंपनी की साइट पर लॉन्च कर दिया गया है
  • माइक्रोमैक्स के इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर है
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने अपना नया कैनवस 5 लाइट स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन पेश कर दिया है। यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट है लेकिन फिलहाल इस फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन जल्द ही इस फोन के बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

माइक्रोमैक्स कैनवस 5 लाइट स्पेशल एडिशन की सबसे बड़ी खासियत है वॉलनट वुड फिनिश से बना इसका रियर पैनल। इसके अलावा यह हैंडसेट 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह स्मार्टफोन कैनवस 5 फोन का 'लाइट' वेरिएंट प्रतीत होता है जिसे पिछले साल 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस फोन में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। यह फोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6735) प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।      

इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। रियर कैमरे से 720 पिक्सल तक वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। कैनवस 5 लाइट स्पेशल एडिशन में 2000 एमएएच की बैटरी है जिसके 4.5 घंटे तक का टॉक टाइम और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फोन में जीपीआरएस/एज, 3जी, 4जी, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर हैं।                     

इससे पहले, इसी महीने माइक्रोमैक्स ने 7,999 रुपये की कीमत पर यूनाइट 4 प्लस फोन लॉन्च किया था। फिगंरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन में 12 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौजूद है और यह इंडस ओएस 2.0 से लैस है। इसमें इंडस स्वाइप, हाइब्रिड कीबोर्ड, टेक्स्ट टू स्पीच और ऐप बाज़ार जैसे ऐप दिए गए हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  2. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  3. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  4. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  5. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  6. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  7. Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  8. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
  9. GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी
  10. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »