Mi Mix 4 में हो सकता है 100 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, अन्य स्पेसिफिकेशन भी लीक

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi Mix 4 में 'वाटरफॉल स्क्रीन' होगी, वीवो नेक्स 3 की तरह। दावा है कि यह डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला होगा।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 9 सितंबर 2019 17:58 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स 4 में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगी
  • शाओमी मी मिक्स 4 की कीमत या उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं
  • Mi Mix 4 बीते साल चौथी तिमाही में लॉन्च किए गए Mi Mix 3 का अपग्रेड है
प्रतीत होता है कि Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Mi Mix 4 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। क्योंकि इस फोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं। देखा जाए तो हाल के दिनों में सैमसंग, हुवावे और ऐप्पल जैसे ब्रांड ने अपने-अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन मार्केट में उतार चुके या उतारने वाले हैं। ऐसे में शाओमी पीछे नहीं रहना चाहेगी। लगता है कि कंपनी मी मिक्स 4 को लॉन्च करके मार्केट में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहती है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन नए डिस्प्ले, बेहतर कैमरा हार्डवेयर और कई अन्य फीचर के साथ आएगा। मी मिक्स सीरीज़ की बात करें तो शाओमी मी मिक्स 3 को बीते साल चौथी तिमाही में लॉन्च किया गया था। इस फोन का 5जी वर्ज़न 2019 के फरवरी महीने में पेश हुआ था।

CNMO की रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi Mix 4 में 'वाटरफॉल स्क्रीन' होगी, वीवो नेक्स 3 की तरह। दावा है कि यह डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला होगा। फुल-स्क्रीन डिस्प्ले का अनुभव देने के लिए कंपनी सेल्फी कैमरे को पॉप-अप मैकनिज़्म का हिस्सा बनाएगी। इन दिनों पॉप-अप कैमरा सेटअप को मिड-रेंज और फ्लैगशिप सेगमेंट का हिस्सा बनाया जाना आम बात है। दावा तो यह भी है कि फोन में पिछले हिस्से पर 100 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। संभव है कि यह वही 108 मेगापिक्सल सेंसर हो, जिसे Xiaomi और सैमसंग साझेदारी में बना रहे थे।

दावा है कि शाओमी मी मिक्स 4 में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगी। यह साफ नहीं है कि यह चार्जिंग स्टेंडर्ड क्या है। वायर्ड चार्जिंग या वायरलेस चार्जिंग। शाओमी ने सोमवार को मी चार्ज टर्बो 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक से पर्दा उठाया था। यह भी बताया था कि वह 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है।

इस रिपोर्ट में शाओमी मी मिक्स 4 की कीमत या उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ये सारे फीचर शाओमी मी मिक्स 4 के एक बेहतरीन फ्लैगशिप फोन होने की ओर इशारा करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi, Mi Mix 4 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  3. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  2. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  5. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  7. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  10. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.